search

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी, कुल 188 केस मिले; सबसे ज्यादा 76 केस अमृतसर में दर्ज

deltin33 2025-10-18 08:06:46 views 1249
  

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार जारी है।



जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब में पराली जलाने के केसों ने हालांकि अभी गति नहीं पकड़ी है लेकिन ऐसे केसों का आने का सिलसिला जारी है। राज्य में अब तक पराली जलाने के कुल 188 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 76 केस जहां अमृतसर से आए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं 55 केसों के साथ तरनतारन दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर पटियाला है जहां ऐसे 11 केस सामने आए हैं। दूसरी ओर पठानकोट, मुक्तसर और मोगा ऐसे जिला हैं जहां अभी तक एक भी केस पराली जलाने का सामने नहीं आया है।

पंजाब पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक पराली जलाने के 93 केसों में कार्रवायी करते हुए अब तक चार लाख 60 हजार रुपए जुर्माना किया जा चुका है। इसमें से तीन लाख 30 हजार रुपए जुर्माना की वसूली की भी जा चुकी है।

इसके साथ ही जहां पराली जलाने पर 115 एफआईआर दर्ज की गई हैं वहीं 59 किसानों के जमीनी रिकार्ड में रेड एंट्री भी की गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521