search

केन्या के पूर्व पीएम ओडिंगा के राजकीय अंत्येष्टि समारोह के दौरान भगदड़, 18 घायल

deltin33 2025-10-18 06:36:28 views 1190
  

केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री ओडिंगा। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के राजकीय अंत्येष्टि समारोह के दौरान शुक्रवार को एक फुटबाल स्टेडियम में भगदड़ मचने से 18 लोग घायल हो गए।

ओडिंगा का इस सप्ताह भारत में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। इससे पहले गुरुवार को एक सार्वजनिक दर्शन समारोह के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें पुलिस फायरिंग से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कैसे मच गई भगदड़?

राजधानी नैरोबी के स्टेडियम में जब राजकीय अंत्येष्टि समारोह शुरू हुआ तो भीड़ में से कुछ लोग ओडिगा के पार्थिव शरीर को देखने के लिए आगे बढ़ गए, जिससे वहां भगदड़ मच गई। घायल 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्टेडियम में हजारों लोग मौजूद थे, जहां एंग्लिकन चर्च की प्रार्थना सभा के लिए ओडिगा के ताबूत को राष्ट्रीय ध्वज से ढंका गया था। वे नारे लगा रहे थे और ओडिंगा के चित्र लिए हुए थे।

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: केन्या के पूर्व पीएम रैला ओडिंगा का भारत में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521