search

काम कराने के बाद रुपये नहीं देने का आरोप लगा ठेकेदार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में चार लोगों का लिखा नाम

Chikheang 2025-10-18 03:37:30 views 1127
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। सहादतगंज के बावली इलाके में रहने वाले 50 वर्षीय ठेकेदार राधेश्याम प्रजापति ने शुक्रवार की शाम अपने मकान में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट में चार लोगों पर काम कराने के बावजूद रुपये नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया है। परिवार ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि राधेश्याम प्रजापति ठेका लेकर मकान बनाते थे। शुक्रवार की शाम वह अपने घर पर थे। इस बीच उन्होंने पत्नी को चाय बनाने के लिए कहा। पत्नी चाय बनाने गई तो उन्होंने अपने कमरे में बिजली के तार से पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पत्नी चाय लेकर पहुंची तो कमरे के दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला तो पत्नी ने बेटे को फोन पर सूचना दी। बेटा घर पहुंचा इसके बाद पुलिस की मदद से दरवाजा खोला गया तो उनका शव लटका हुआ था। पास मिले सुसाइड नोट में उन्होंने एसके खान, रमेश मौर्य, अनू मिश्रा और कलीम नाम के चार लोगों पर काम कराने के बावजूद रुपये नहीं देने के आरोप लगाए हैं।

इंस्पेक्टर ने बताया कि सुसाइड नोट कब्जे में लेकर लेखनी की मिलान के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  

युवक ने फंदे से लटककर दी जान

मड़ियांव में प्रधान मार्केट में दुकान के सामने कपड़े में फंदा लगाकर 41 वर्षीय अविनाश त्रिपाठी ने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि अविनाश ने स्टील की रेलिंग से कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पत्नी सुनीता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छानबीन की जा रही है। आत्महत्या के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953