search

Bhagalpur News: एनडीए ने भूमिहार, ब्राह्मण, गंगोता, कुर्मी, यादव, मंडल और दलित समीकरण साध बांटे टिकट

deltin33 2025-10-18 01:37:29 views 1242
  

एनडीए ने भूमिहार, ब्राह्मण, गंगोता, कुर्मी, यादव, मंडल और दलित समीकरण साध बांटे टिकट






नवनीत मिश्र, भागलपुर। एनडीए जिले के सातों सीटों पर उम्मीदवारों के माध्यम से सटीक समीकरण तैयार किया है। जिले में गंगोता की अच्छी-खासी है। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को टिकट देकर जिले के गंगोता वोटरों को साधने का प्रयास किया गया है। गोपालपुर के साथ-साथ पीरपैंती व नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में गंगोता निर्णायक की भूमिका में हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर, सुल्तानगंज व बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में भी इसकी संख्या अच्छी खासी है। गोपालपुर में गंगोता के साथ यादव, वैश्य, निर्णायक की भूमिका में है। बिहपुर से कुमार शैलेंद्र को टिकट देकर भूमिहार को साधने का प्रयास किया गया है। बिहपुर, भागलपुर, सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भी इसकी अच्छी-खासी संख्या है।

बिहपुर में भूमिहार, यादव, मुस्लिम निर्णायक की भूमिका निभाती है। यहां राजपुत, ब्राह्मण, कुर्मी व पासवान की संख्या भी अच्छी-खासी है। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से रोहित पांडेय को टिकट देकर ब्राह्मण वोटरों को साधने का प्रयास किया है। यहां मुस्लिम व वैश्य निर्णायक भूमिका निभाती रही है।

ब्राह्मण, राजपुत, भूमिहार, दलित, कुशवाहा व गंगोता की भी संख्या अच्छी-खासी है। साथ ही जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मणों की संख्या अच्छी-खासी है। पीरपैंती सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से मुरारी पासवान को टिकट देकर दलित वोटरों को साधने का प्रयास किया गया है।

पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में गंगोता, खरवार व रविदास वोटरों की संख्या अच्छी-खासी है। यादव की संख्या भी अच्छी-खासी है। भागलपुर, नाथनगर, बिहपुर व सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में दलित वोटरों की संख्या ठीक-ठाक है।

पीरपैंती से शुभानंद मुकेश व सुल्तानगंज से ललित नारायण मंडल को टिकट देकर कुर्मी वोटरों को साधने का प्रयास किया गया है। सुल्तानगंज, नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में इसकी संख्या अच्छी-खासी है। एनडीए उम्मीदवारों के माध्यम से बहुतयात वोटरों को साधने का प्रयास किया है।

जिले से सटे तारापुर विधानसभा क्षेत्र से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को टिकट दिया गया है। सम्राट चौधरी के माध्यम से कोइरी वोटरों को साधने का प्रयास किया गया है। जिले के सुल्तानगंज, नाथनगर, कहलगांव व भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में इसकी संख्या ठीक-ठाक है।

नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार को टिकट दिया गया है। मिथुन कुमार के माध्यम से यादव जामि को साधने का प्रयास किया गया है। सुल्तानगंज, नाथनगर, कहलगांव व गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में इसकी संख्या अच्छी-खासी है और निर्णायक है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521