search

दीपावली से पहले घर पहुंचने की होड़ में ओवरलोड हुईं दिल्ली की सड़कें, घंटों जाम में फंसे रहे लोग

Chikheang 2025-10-18 00:37:35 views 1248
  

धनतेरस की पूर्व संध्या पर विकास मार्ग, आईटीओ, तिलक मार्ग व मंडी हाउस में लगा रहा यातायात जाम। ध्रुव कुमार



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दीपावली की छुट्टियों से पहले ही दिल्ली की सड़को पर वाहनों का भारी जाम लग गया। त्योहारी उल्लास के बीच शुक्रवार को लोग भारी परेशानी का सामना करते हुए अपने घर पहुंचे।

दीपावली से एक दिन पहले दफ्तर पहुंचे लोगों ने उपहारों का आदान- प्रदान करने के बाद दोपहर से ही घर लौटना शुरू कर दिया। जिसके बाद सड़कों और मेट्रों स्टेशन पर ऐसा जाम लगा कि लोग घंटों तक तिल- तिल चलने को मजबूर हो गए।

शुक्रवार दोपहर को ऐसा लगा मानो पूरा शहर एक साथ सड़क पर उतर आया है। नतीजा ये हुआ कि दिल्ली की सड़कों पर कई किलोमीटर वाहनों का लंबा जाम लग गया। शाम ढलते ही स्थिति बहुत भयावह हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली इंडिया गेट, आईटीओ, अक्षरधाम, दिल्ली गेट, कश्मीरी गेट और भारत मंडपम सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह ठहर गया। जिसका सीधा असर दिल्ली मेट्रो पर पड़ा। जाम से बचने के लिए जैसे ही यात्रियों ने मेट्रो की ओर रुख किया।

इंटरचेंज स्टेशनों पर पैर रखने की जगह नहीं बची। चांदनी चौक, राजीव चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय, लक्ष्मीनगर और हौज खास जैसे स्टेशन पर यात्रियों की ऐसी भारी भीड़ उमड़ी कि प्लेटफार्म पर लंबी कतारें लग गईं।

यात्रियों का दबाव बढ़ने के कारण कई प्लेटफार्मों पर मेट्रों की 15 से 20 मिनट की देरी से पहुंची। स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर धक्का- मुक्की के बीच लोगों के लिए ट्रेन के दरवाजे तक पहुंचना भी ओलंपिक चुनौती बन गया।

लोग एक ओर त्योहारों की खरीदारी में जुटे थे, तो दूसरी ओर अपने गृह- नगरों को जाने की तैयारी में थे। मगर, दीपावली की खुशियों के बीच दिल्ली वाले शुक्रवार को वाहनों के जाम में ऐसे फंसे की उन्हें चंद मिनट का रास्ता तय करने में दो से तीन घंटे की कठोर तपस्या करनी पड़ी। जाम में फंसे होने के कारण यात्रियों को कैब के लिए भी डेढ़ से दो घंटे इंतजार करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ में घर जाने के लिए न हों परेशान, रेलवे लाया है मुजफ्फरपुर और राजेंद्र नगर स्पेशल ट्रेन का समाधान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953