search

पुलिस जीप में बैठ किशोरी ने दिखाया रौब, फिर टोपी पहन बनाई रील, Viral हुई तो केस से बचने को मांगी माफी

deltin33 2025-10-18 00:08:07 views 1254
  



संवाद सूत्र, जागरण, बेला(औरैया)। रील के चक्कर में खतरनाक स्टंट के साथ-साथ युवा काननू तक का मजाक बना रहे हैं। एक ऐसा ही मामला औरैया में सामने आया है। दो युवतियों ने पुलिस की टोपी पहनकर बकायदा जीप में बैठकर रील बनाई। इसके बाद उसे वायरल कर दी। मामला सामने आने पर अब माफी मांग रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना क्षेत्र के पुरवा सिंह कैथावा के दो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो रहा है। जिसमें एक वीडियो पर एक नाबालिग पुलिस की कार पर आगे बैठकर पुलिस की टोपी पहन कर वीडियो बना रही है। जबकि दूसरे वीडियो में वह पीछे बैठकर वीडियो बना रही है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रचलित होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि वीडियो प्रचलित होने के बाद नाबालिग ने वीडियो डिलीट कर दिया और पुलिस से माफी मांग ली। कि दोबारा वह वीडियो नहीं बनाएंगी।

मिशन समाधान के तहत पुलिस और राजस्व टीम मामले की निस्तारण करने के लिए गांव पुरवा सिंह कैथावा गई थी। वहां पर गांव में कार को खड़ी कर पुलिस और राजस्व टीम निस्तारण के लिए चली गई। तभी एक नाबालिग ने चुपचाप कार के आगे सीट पर बैठ गई और रखी टोपी लगाकर वीडियो बना लिया। इसके बाद पीछे की सीट पर बैठकर वीडियो बनाया।

बाद में उसे इंस्टाग्राम में पोस्ट कर दिया। नाबालिग थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने रहने वाली है। जो पुलिस जीप में किशोरी ने दिखाया रौब, टोपी पहन बनाई रील वायरल हुई तो केस से बचने को मांगी माफी अपना नाना के यहां पुरवा सिंह कैथावा आई थी। वीडियो प्रचलित होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि मामले की जांच की थी। नाबालिग ने माफी मांग ली है और उसका वीडियो भी इंस्टाग्राम में डाल दिया है। साथ ही वीडियो भी डिलीट कर दिया है।

यह भी पढ़ें- कानपुर के बाद फर्रुखाबाद में भीषण विस्फोट, दो की मौत और एक गंभीर रूप से घायल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521