search

बिहार चुनाव: बिगड़ते-बिगड़ते बनने लगी सहनी की बात, करीब 14 सीटें तय

deltin33 2025-10-17 18:43:00 views 1250
  



राज्य ब्यूरो, पटना। महागठबंधन में सीटों के तालमेल को लेकर विकासशील इंसान पार्टी की बिगड़ी बात बनती नजर आने लगी है। कल तक सीटें न मिलने से परेशान सहनी की पेशानी पर पड़ बल धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। महागठबंधन के सूत्रों के हवाले खबर आ रही है कि मुकेश सहनी को फिलहाल 14 सीटें देने पर सहमति बन गई है। उम्मीद है कि कुछ घंटों में सीटों की घोषणा भी हो जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


वीआइपी सूत्रों की माने तो फिलहाल सहनी की पार्टी को जो सीटें आवंटित की जा रही हैं वे सीटें हैं उनमें गौड़ा बौराम से लेकर केसरिया जैसी सीटें के नाम हैं। इसके अलावा सहनी की पार्टी को विधान परिषद की एक से दो सीटें दिए जाने की बात भी सामने आ रही है। सहनी की पार्टी ने केसरिया से सिंबल भी बांट दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति की माने तो फिलहाल सीटों पर अंतिम दौर की बात चल रही है। उम्मीद है कि पार्टी की अनदेखी नहीं होगी। पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को उनकी मांग के अनुरूप सीटें दी जाएंगी।


यहां बता दें कि सहनी गुरुवार को अचानक नाराज हो गए थे और उन्होंने पटना में आनन-फानन में एक प्रेस कांफ्रेंस बुला ली थी। जिसके बाद महागठबंधन को अंदाजा हो गया कि सीटों में लगातार अनदेखी किए जाने के बाद सहनी नाराज हैं। इसके बाद सहनी को मनाने का सिलसिला शुरू हुआ। नतीजा सहनी को तीन-तीन बार अपनी प्रेस कांफ्रेंस निरस्त करनी पड़ी। वीआइपी की ओर से यह दावा भी किया गया कि सहनी की नाराजगी के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी सहनी को फोन किया और सम्मानजनक सीटें मिलने की बात कही।

हालांकि देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि सहनी को कितनी सीटें मिल रही हैं। लगातार 15 सीटें दिए जाने की चर्चा हवा में होती रही। हालांकि शुक्रवार को एक बजते-बजते यह खबर आ गई कि सहनी को डेढ़ दर्जन सीटें मिल रही है। सूत्रों ने 13 सीटों के नाम भी जारी कर दावा किया कि यह सीटें सहनी को मिल रही है और कुछ और सीटों पर जल्द निर्णय होगा। इसके बाद मुकेश सहनी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकते हैं।  

इन सीटों को सहनी की पार्टी का आवंटित होने का है दावा


  

1.केसरिया

2. कटिहार

3. गोपालपुर

4. बिहपुर

5. लौरिया

6. सिकटी

7. निर्मली

8. आलम नगर

9. गौड़ाबौराम

10. दरभंगा शहर

11. कुशेश्वरस्थान

12. औराई

13 बरूराज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521