search

असम के तिनसुकिया में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल

LHC0088 2025-10-17 15:38:17 views 1184
  

अमस के तिनसुकिया में सेना के कैंप पर आतंकी हमला। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के तिनसुकिया जिले के काकोपाथर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आर्मी कैंप पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में सेना के तीन जवान घायल हो गए।  

इस घटना को लेकर सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सेना और पुलिस ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्चऑपरेशन शुरू किया है।

रात 12.30 बजे के करीब कुछ आतंकवादियों ने चलती गाड़ी से काकोपाथर कंपनी की जगह पर फायरिंग की। ड्यूटी पर मौजूद सैनिकों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, आसपास के घरों को नुकसान से बचाने के लिए सावधानी भी बरती गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकवादी ऑटोमैटिक हथियारों से जानबूझकर फायरिंग करने के बाद मौके से भाग गए।

बताया गया कि इस हमले में तीन जवानों को मामूली चोटें आई हैं। इलाके में पुलिस के साथ मिलकर सर्चऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह इलाका असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच इंटरस्टेटबॉर्डर के पास है। समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138