search

बिजनौर में बालिका से दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद आरोपित गिरफ्तार

cy520520 2025-10-17 10:36:53 views 1282
  



जागरण संवाददाता, बिजनौर। बालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। नौ वर्षीय बालिका कक्षा पांच में पढ़ती है। गुरुवार दोपहर घर से कुछ सामान लेने मुहल्ला स्थित दुकान पर गई थी। दुकान से पहले रास्ते में एक गन्ने का खेत पड़ता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यहां 30 वर्षीय युवक गुड्डू पहले से ही खड़ा था। आरोपित ने बालिका को रोक लिया और जबरन गन्ने के खेत में ले गया। यहां आरोपित ने शोर मचाने के डर से बालिका के मुंह में मिट्टी भर दी और दुष्कर्म किया। इस बीच छात्रा की छोटी बहन वहां पहुंच गई और शोर मचा दिया। लोगों को आता देख आरोपित फरार हो गया।

स्वजन बालिका को थाने ले गए और आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में गांव के पास ही पुलिस ने आरोपित को घेर लिया।

इस पर उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737