deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Election: कुम्हरार से BJP प्रत्याशी संजय से अधिक पत्नी के पास संपत्ति, जानें नेटवर्थ

Chikheang 2025-10-17 10:12:58 views 766

  

कुम्हरार से भाजपा प्रत्याशी संजय से अधिक पत्नी के पास संपत्ति। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, पटना। कुम्हरार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार ने गुरुवार को समाहरणालय में नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इनके प्रस्तावक कुम्हरार विधायक अरूण कुमार सिन्हा बने।

पार्टी ने इस बार अरूण कुमार सिन्हा की जगह संजय कुमार को प्रत्याशी बनाया है। संजय कुमार द्वारा दिए हलफनामे के अनुसार इनके पास तीन लाख 45 हजार छह सौ रुपये नकद है।

वहीं 15 लाख 24 हजार रुपये चल संपत्ति है। 77 लाख 94 हजार रुपये की अचल संपत्ति संजय कुमार के नाम है। इनकी पत्नी के पस चार लाख 68 हजार रुपये नकद है। वहीं 62 लाख 71 हजार 509 रुपये चल संपत्ति है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संजय पर एक लाख रुपये जबकि पत्नी पर 21 लाख रुपये कर्ज है। संजय कुमार ने वर्ष 1995 में पटना विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय से बी. काम की पढ़ाई की है।

वर्ष 2024-25 में दायर आयकर के अनुसार इनकी आय आठ लाख 32 हजार 510 रुपये है। वहीं पत्नी की आय वर्ष 2024-25 में सात लाख 98 हजार 890 रुपये है।
नामांकन के बाद कांग्रस मैदान में हुई सभा

कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी संजय कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कांग्रेस मैदान में जनसभा का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए संजय गुप्ता को क्षेत्र का कर्मठ, जमीनी और जनसेवी नेता बताया।

उन्होंने कहा कि संजय गुप्ता के रूप में कुम्हरार की जनता को नई ऊर्जा और नया नेतृत्व मिलेगा। संजय गुप्ता के जीत से बिहार में एनडीए सरकार को और मजबूती मिलेगी।

नामांकन से पहले एक भव्य जुलूस भूतनाथ रोड से निकला, जो क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए नामांकन एवं सभा स्थल तक पहुंचा। जुलूस में ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक नृत्य और जनसमर्थन की गूंज ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

सभा में उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, कुम्हरार विधायक अरूण कुमार सिन्हा, भाजपा महानगर अध्यक्ष रूपनायाण मेहता, जदयू जिलाध्यक्ष आसिफ कमाल आदि ने संबोधित किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
70451