search

कटिहार में दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में पिता ने गंवाई जान; बेटे की हालत गंभीर

deltin33 2025-10-17 10:07:34 views 1249
  

कटिहार: समेली में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता की जान गई, बेटा घायल



संवाद सूत्र,समेली (कटिहार)। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर विषहरी स्थान समीप बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में विशनीचक वार्ड संख्या 13 निवासी चंदन कुमार साह उम्र 48 वर्ष की मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र आर्यन कुमार उर्फ विष्णु कुमार उम्र 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार मृतक चंदन कुमार साह बुधवार की देर रात अपने पुत्र विष्णु कुमार को लाने के लिए कुरसेला रेलवे स्टेशन गए थे। उनका पुत्र पटना से इंटरसिटीएक्सप्रेस ट्रेन से लौट रहा था। स्टेशन से पिता को साथ लेकर घर लौटते समय पुत्र आर्यनबाइक चला रहा था और पिता पीछे बैठे थे।

इसी दौरान जब वे विषहरी स्थान के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे। देर रात तक दोनों घर नहीं लौटे तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने सड़क किनारे बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में देखी। पास जाकर देखा तो चंदन कुमार साह खून से लथपथ अवस्था में मृत पड़े थे, जबकि उनका पुत्र आर्यन कुमार उर्फ विष्णु अचेत अवस्था में था।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक डामुकेश कुमार ने चंदन कुमार साह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आर्यन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक चंदन साह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। परिवार का भरण-पोषण उन्हीं के जिम्मे था। घटना की जानकारी मिलते ही बीस सूत्री उपाध्यक्ष कुमोद कुमार मंडल, मंटूचौरसिया समेत कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। साथ ही प्रशासन से आपदा राहत कोष से मुआवजे की राशि देने की मांग की। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521