search

UP News: 16.79 प्रतिशत बच्चों की डिजिटल हाजिरी, प्रेरणा पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज कराने में लापरवाही

Chikheang 2025-10-17 07:06:22 views 862
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की प्रेरणा पोर्टल पर डिजिटल उपस्थिति दर्ज कराने में लापरवाही सामने आई है। राज्य परियोजना कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 1,32,830 परिषदीय विद्यालयों में कुल 1,28,98,383 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, लेकिन 15 अक्टूबर तक सिर्फ 21,65,138 छात्रों की उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज की गई है, जो कुल संख्या का सिर्फ 16.79 प्रतिशत है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश के 18 मंडलों में मीरजापुर मंडल की स्थिति सबसे बेहतर रही, जहां 54.99 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि देवीपाटन मंडल में यह आंकड़ा बेहद कम 0.61 प्रतिशत पर सिमटा रहा। राज्य परियोजना कार्यालय ने सभी प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने विद्यालय के छात्रों की उपस्थिति प्रतिदिन प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट करें।

चेतावनी दी है कि अगले माह से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से छात्रों की उपस्थिति की समीक्षा की जाएगी, इसलिए सभी विद्यालयों को डिजिटल उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करनी होगी। आदेश में कहा गया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। प्रेरणा पोर्टल पर हाजिरी नहीं, तो जवाबदेही तय होगी।

मंडलवार डिजिटल रजिस्टर पर बच्चों की उपस्थिति
मंडलस्कूलकुल बच्चेउपस्थितिप्रतिशत
आगरा7,76854,58,821,22,45322.43
अलीगढ़6,31850,82,861,44,40028.41
अयोध्या9,65385,0,2562,04,63424.07
आजमगढ़6,1645,89,82045,4347.70
बरेली8,8829,82,36925,3432.58
बस्ती5,5854,76,8108,0481.69
चित्रकूट4,7944,53,92949,12310.82
देवीपाटन8,22411,00,0396,7130.61
गोरखपुर8,8007,82,33226,1443.34
झांसी4,2803,40,03210,1042.97
कानपुर9,4196,63,45969,90410.54
लखनऊ16,64817,62,5793,78,92221.50
मेरठ4,9365,39,1841,52,58228.30
मीरजापुर4,76958,12,2803,19,62654.99
मुरादाबाद7,7326,90,20424,4973.55
प्रयागराज8,4398,45,8184,24,49550.19
सहारनपुर3,0183,46,69218,5915.36
वाराणसी7,4018,39,4121,34,12515.98
कुल योग1,00,0161,54,39,50314,26,136~15.87


भाकपा ने राज्य भर में किया प्रदर्शन

दलितों के विरुद्ध बढ़ते अत्याचार के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने गुरुवार को सभी जिलों में प्रदर्शन किया। पार्टी के राज्य सचिव कामरेड अरविन्द राज स्वरूप ने बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में दलितों के विरुद्ध अत्याचार बढ़ा है। इसी संदर्भ में भाकपा के कार्यकर्ताओं ने जिलों में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम को संबोधित ज्ञापन सौंपा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953