धोरैया के जदयू उम्मीदवार मनीष की पांच साल में बढ़ी अचल संपत्ति। फोटो जागरण
संवाद सूत्र, बांका। धोरैया विधान सभा क्षेत्र के जदयू उम्मीदवार मनीष कुमार और उनकी पत्नी अश्वर्घा राज पत्नी के पास कुल मिलाकर लगभग तीन करोड़ 81 लाख रुपए की संपत्ति है।
पांच साल पहले दाखिल हलफनामे में यह संपत्ति लगभग एक करोड़ 85 लाख रुपए थी। यानी इस अवधि में उनकी अचल संपत्ति में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, नकद राशि में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं हुआ है।
मनीष कुमार और उनकी पत्नी के पास पांच साल पहले भी 49-49 हजार रुपए नगद थे और वर्तमान में भी उतनी ही राशि दर्ज की गई है। गाड़ियों की बात करें तो मनीष कुमार के नाम फोर्ड एंडेवर और उनकी पत्नी के नाम स्कार्पियो है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चुनावी एफिडेविट के अनुसार अभी मनीष कुमार के पास एक करोड़ 26 लाख के आसपास की अस्थाई संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास एक करोड़ नौ लाख के करीब अस्थाई संपत्ति है।
पांच साल पहले मनीष कुमार के पास एक करोड़ 38 लाख की अस्थाई संपत्ति थी, जबकि उनकी पत्नी के पास करीब 47 लाख के आसपास की अस्थाई संपत्ति थी। अस्थाई संपत्ति में मनीष कुमार के पास घर और जमीन है।
पांच साल पहले जिसकी कीमत 30 लाख रुपए के करीब थी। इसकी कीमत अब बढ़कर एक करोड़ 46 लाख हो गई है। मनीष कुमार पर तीन लाख 96 हजार का गाड़ी लोन भी था, जो अब खत्म हो गया है।
यह भी पढ़ें- डेंटिस्ट से बने ठग! पूर्व प्रत्याशी डॉ. धर्मेंद्र नौकरी ने नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी, पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- शिवहर के पूर्व MLA शरफुद्दीन का JDU से इस्तीफा, टिकट कटने पर लगाया छल का आरोप |