search

हरियाणा में राज्य स्तरीय खेलों का शंखनाद, ओलिंपिक संघ ने जारी किया 27वें राज्य खेलों के लिए लोगो और मास्कट

deltin33 2025-10-17 03:07:41 views 912
  

हरियाणा ओलिंपिक संघ ने जारी किया 27वें राज्य खेलों के लिए लोगो और मास्कट



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा ओलिंपिक संघ की ओर से 13 साल बाद होने वाले 27वें राज्य स्तरीय खेलों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। दो से आठ नवंबर तक होने वाले राज्य खेलों के लिए हरियाणा ओलिंपिक संघ की ओर से ‘महाबली’ मास्कट जारी कर दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महाबली जोश का प्रतीक है, जो खेलों में खिलाड़ियों को ऊर्जा, ताकत और गति प्रदान करेगा। राज्य स्तरीय खेलों के लिए लोगो भी तैयार किया गया है, जिसमें ‘शंख’ को केंद्र में रखा गया है।

हरियाणा ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष पद पर कप्तान मीनू बेनीवाल की नियुक्ति के बाद राज्य स्तरीय खेलों की इतने लंबे समय के बाद दोबारा शुरुआत होने जा रही है। मीनू बेनीवाल के अध्यक्ष बनने से पहले हरियाणा ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष का पद अक्सर विवाद का केंद्र बना रहा है।

कई-कई साल तक हरियाणा ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष पद को लेकर आपसी लड़ाइयां होती रही और अदालत तक मामले गए। यह पहला मौका है, जब हरियाणा ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल सभी खेल संगठनों को एकजुट होकर तथा साथ लेकर चल रहे हैं। फर्जी खेल संघों पर रोक लगा दी गई है और खेल व खिलाड़ियों के लिए काम करने वाले खेल संघों को हरियाणा ओलिंपिक संघ से मान्यता मिल रही है।

राज्य स्तरीय खेलों के लिए हरियाणा ओलिंपिक संघ ने विशेष रूप से डिजाइन किया गया लोगो तैयार किया है, जिसमें ‘शंख’ को केंद्र में रखा गया है। शंख न केवल कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान है, बल्कि यह ऊर्जा, शुभता और नई शुरुआत का प्रतीक भी है।

लोगो का संदेश स्पष्ट है कि हरियाणा में खेलों का शंखनाद फिर से हो रहा है। हरियाणा ओलिंपिक संघ ने खेलों का मास्कट ‘महाबली’ भी जारी कर दिया है, जिसे चीते के रूप में डिजाइन किया गया है।

चीता ताकत, गति और आत्मविश्वास का प्रतीक है, जो हरियाणा के खिलाड़ियों की पहचान है। ‘महाबली’ को हरियाणा के खेल योद्धा का रूप माना गया है, जो मैदान में हमेशा आगे बढ़ता है, कभी हार नहीं मानता।

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल ने बताया कि 27वें राज्य खेल दो नवंबर से आठ नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान राज्य भर से हजारों खिलाड़ी भाग लेंगे। खेलों में एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, बाक्सिंग, हाकी, फुटबाल, वालीबाल, शूटिंग, तैराकी और तीरंदाजी सहित करीब दो दर्जन से अधिक खेल शामिल होंगे।

एसोसिएशन ने आयोजन स्थलों को चिन्हित कर दिया है। मीनू बेनीवाल के अनुसार शंख की ध्वनि सिर्फ खेलों के आरंभ की नहीं, बल्कि एक नई ऊर्जा, नई प्रतिबद्धता और नए जोश की शुरुआत की घोषणा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521