search

Ramkripl Yadav Net Worth: रामकृपाल को राइफल और रिवॉल्वर के साथ Gold का भी शौक, जानिए कितनी है संपत्ति

Chikheang 2025-10-17 00:38:02 views 899
  

रामकृपाल यादव।



जागरण संवाददाता, पटना। पाटलिपुत्र लोकसभा के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने गुरुवार को भाजपा से दानापुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र जमा किया। उन्होंने घोषणा पत्र में बताया कि 315 बोर की एक राइफल और रिवाल्वर उनके पास है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

खुद के पास 100 ग्राम तथा पत्नी के पास 250 ग्राम सोना के जेवर हैं। चल और अचल संपत्ति के मामले में पत्नी ज्यादा धनी हैं। उनके पास 14.16 लाख तो पत्नी के पास 30.27 लाख रुपये की चल संपत्ति है। लगभग एक लाख से थोड़ा अधिक मूल्य की एक जिप्सी भी है।

नौबतपुर थाना क्षेत्र में लगभग सवा एकड़ कृषि योग्य भूमि भी है। पत्नी के पास एक करोड़ 55 लाख रुपये मूल्य की जमीन जमाल रोड सहित पटना के विभिन्न हिस्सों में है। 1974 में मैट्रिक उत्तीर्ण हैं। 1978 में एएन कॉलेज से बीए की डिग्री ली। दो आराधिक मामले भी लंबित हैं।
12वीं पास हैं नितिन नवीन, पांच आपराधिक मामले दर्ज

दूसरी ओर, बांकीपुर से विधायक और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेवर के नाम पर सात ग्राम की चेन और छह ग्राम की दो अंगूठी है। पत्नी के पास 70 ग्राम सोना और 400 ग्राम चांदी के जेवर हैं। बांकीपुर से नामांकन में दर्ज हलफनामा के अनुसार उनके पास 91,80,596 रुपये तथा पत्नी के पास 66,27,766 रुपये की चल संपत्ति है।

खुद के नाम से जमीन नहीं है। पत्नी के पास लगभग 14 लाख रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। पटना के संत माइकल हाईस्कूल से 1996 में मैट्रिक करने वाले नितिन नवीन 12वीं की पढ़ाई नई दिल्ली के सीएसकेएम पब्लिक स्कूल से की है।

इनकी उच्चतम शैक्षणिक अर्हता इंटरमीडिएट ही है। 56.56 लाख रुपये का ऋण भी विभिन्न बैंक व वित्तीय संस्थानों से लिए हुए हैं। उनकी पत्नी ने 2021-22 में 14.69 लाख का आयकर का विवरण दिया था, जबकि 2025-26 में 1.12 लाख का ही आयकर विवरण दिया है। नितिन नवीन 2023-24 में 1.37 लाख तथा 2025-26 में 3.71 लाख आय दिखाया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953