deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

दीवाली से पहले MCD ने कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, बोनस के लिए पहली बार अपनाई डिजिटल प्रणाली

LHC0088 2025-10-16 22:38:02 views 760

  

दीवाली से पहले MCD ने कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, बोनस के लिए पहली बार अपनाई डिजिटल प्रणाली।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दीवाली से पहले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बोनस समय से पहले जारी कर करीब 48.70 करोड़ रुपये की राशि अपने कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेयर सरदार राजा इकबाल सिंह ने घोषणा करते हुए इसे कर्मचारियों के लिए खुशी और प्रोत्साहन का तोहफा बताया है। मेयर ने कहा कि निगम प्रशासन ने इस बार बोनस वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाने के लिए पूरी तरह डिजिटल प्रणाली अपनाई है।

दिल्ली नगर निगम के इतिहास में पहली बार वित्त विभाग ने ऑनलाइन बोनस बिल जनरेशन और भुगतान प्रणाली को पे माॅड्यूल के माध्यम से लागू किया है। इस नई व्यवस्था ने बोनस वितरण को सरल, तेज और त्रुटिरहित बना दिया है।

मेयर इकबाल सिंह ने बताया कि इस माॅड्यूल से न केवल वर्तमान कर्मचारियों बल्कि नियमों के अनुसार सेवानिवृत्त, पुनर्नियुक्त और दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों के लिए भी बोनस बिल तैयार किए जा सकते हैं। इससे न केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ी है बल्कि बिलों की पुनः प्राप्ति और रिकार्ड रखरखाव भी आसान हुआ है।

मेयर ने कहा कि बोनस राशि के समय पर क्रेडिट होने से कर्मचारियों को दीवाली से पहले आर्थिक राहत मिली है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए वित्त विभाग की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि निगम तकनीक के उपयोग से सुशासन और कर्मचारी संतुष्टि दोनों को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए... दीपावली से पहले रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर बंद रहेगी ये सेवा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
66275