search

रूस से तेल खरीदा तो 500% टैरिफ, चीन को अमेरिका की एक और धमकी, ट्रम्प को मिल सकता है US संसद से ये अधिकार

LHC0088 2025-10-16 22:37:55 views 1250
  

चीन व अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है।



नई दिल्ली। ट्रेड, टैरिफ और रूसी तेल को लेकर अमेरिका व चीन (US-China Trade War) के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। इस बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने कहा कि अमेरिकी सीनेट, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को चीनी आयात पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का व्यापक अधिकार देने के लिए तैयार हैं। वाशिंगटन में आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक की वार्षिक बैठकों के दौरान \“सीएनबीसी इन्वेस्ट इन अमेरिका\“ फोरम में बोलते हुए बेसेंट ने कहा कि चीन पर 500 फीसदी टैरिफ (500% Tariff on China) लगाने के इस उपाय को सीनेट से मज़बूत समर्थन मिला है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, स्कॉट बेसेन्ट ने पत्रकारों से कहा, “अमेरिकी सीनेट, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को बीजिंग द्वारा रूसी तेल की खरीद के लिए चीन पर 500% टैरिफ लगाने का अधिकार देने के विचार का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।“
तेल के बहाने रूस को आर्थिक मदद

स्कॉट बेसेंट ने बीजिंग पर तेल खरीदी के ज़रिए यूक्रेन में रूस के युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से वित्तपोषित करने का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा, “चीन द्वारा रूसी तेल की खरीद ही रूसी युद्ध मशीनों को ईंधन देती है।

मई की शुरुआत में, अमेरिकी सीनेट ने ट्रंप के टैरिफ़ को रोकने के प्रस्ताव पर 49-49 मतों से मतदान किया, जिससे उनके अधिकारों को सीमित करने के कदम को प्रभावी रूप से खारिज कर दिया गया।
बेसेंट ने कहा कि “85 अमेरिकी सीनेटर डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने और उन्हें अभूतपूर्व टैरिफ लागू करने की अनुमति देने के लिए तैयार थे।“

ये भी पढ़ें- टैरिफ-टैरिफ चिल्लाते रह गए ट्रंप, India ने मार ली बाजी; भारत में निर्मित पहला चिप मॉड्यूल पहुंचा अमेरिका

चीन के साथ बढ़ते तनाव के बावजूद, बेसेंट ने बीजिंग के साथ चल रही बातचीत पर सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “मैं आशावादी हूँ। हम अब बहुत उच्च स्तर पर बातचीत कर रहे हैं।“ उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्ष आईएमएफ और विश्व बैंक की बैठकों के दौरान कार्यकारी स्तर की बातचीत भी कर रहे हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138