deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

PM Ujjwala Yojana: यूपी की महिलाओं को मिल गया दीपावली गिफ्ट, मुफ्त गैस सिलेंडर की मिली सौगात

cy520520 2025-10-16 20:37:43 views 461

  



जागरण संवाददाता, इटावा। उज्ज्वला योजना की पात्र महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिल के लिए खाते में रकम भेजी गई। जिले में 25 लाभार्थी महिलाओं को प्रतीक स्वरूप चेक दी गई। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में गैस सिलेंडर के लिए सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का संबोधन सुनाया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में एक करोड़ 86 लाख पात्र परिवारों को रिफिल के लिए सब्सिडी दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विकास भवन के कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने 25 पात्र महिलाओं को 559 रुपया 58 पैसा की चेक प्रदान किया। यह रकम उनके खाते में भेजी गई है। प्रतीक स्वरूप चेक दी गई। सदर विधायक ने कहा कि सरकार सभी को दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर दे रही है।

लाभार्थी महिलाओं को योजना में सिलेंडर, चूल्हा, पाइप और रेगुलेटर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी सब्सिडी खाते में भेजी जा रही है। सरकार की ओर से महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिला उद्योग केंद्र पर ट्रेनिंग दी जा रही है। वहां महिलाएं ट्रेनिंग लेकर कामकाज कर सकती हैं। ट्रेनिंग के साथ ही सामान भी दिया जाता है।

उन्होंने लोगों से यह भी अपील की अपने गृह जनपद में निर्मित सामान का ही प्रयोग करें। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने कहा कि होली दीपावली पर मुख्यमंत्री की ओर से उपहार स्वरूप सिलेंडर भेंट किए जाते हैं। इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67699
Random