search

Bihar Politics: जन सुराज की तीसरी लिस्ट जारी होने से पहले सामने आए 2 बड़े नाम, PK ने अब इनको दिया टिकट

LHC0088 2025-10-16 19:38:05 views 799
  

जन सुराज नेता प्रशांत किशोर।



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जन सुराज पार्टी की ओर से सकरा विधानसभा सीट के लिए रेणू पासवान और पारू से रंजना सिंह को सिंबल दिया गया है। दोनों प्रत्याशियों ने इसकी पुष्टि भी की है। बताया कि पार्टी का सिंबल मिल गया है। अब शीघ्र ही नामांकन करेंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, जन सुराज की ओर से अभी प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी नहीं की गई है। गुरुवार को सभी सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी होने की संभावना है।

विदित हो कि सकरा सुरक्षित सीट है। यहां से कई कार्यकर्ता टिकट प्राप्त करने की रेस में थे, लेकिन पार्टी ने अंतत : रेणू पासवान के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी। वे पिछले कई माह से सकरा में सक्रिय भी हैं।

रेणू ने बताया कि सकरा विधानसभा से विधायक रहें और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व राजस्व मंत्री शिवनंदन पासवान की नतिनी है।

उन्होंने बताया कि 14 साल की उम्र में उन्होंने बाल विवाह को ठुकराकर शिक्षा की राह चुनी। उन्होंने इंफोसिस जैसे संस्थान में 15 वर्षों तक मैनेजमेंट लीडर के रूप में काम किया।

बालिका शिक्षा और आत्मरक्षा, शौचालय, स्वच्छता, मतदाता जागरूकता और घरेलू हिंसा कानूनी अधिकारों पर कई कार्यशालाएं की और अभियान चलाया। उन्होंने देश का प्रधिनित्व संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भी किया। वर्ष 2021 में उन्हें वर्ल्ड इकानोमिक फोरम द्वारा यंग ग्लोबल लीडर के रूप में चुना गया था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138