search

Bihar Chunav 2025: प्रशांत किशोर को जोरदार झटका, सम्राट चौधरी ने जनसुराज के जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं को BJP में कराया शामिल

deltin33 2025-10-16 19:38:02 views 723
  

Bihar Politics: बिहार चुनाव 2025 के बीच मुंगेर जिले में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है।



जागरण संवाददाता, मुंगेर। Bihar Politics मुंगेर जिले में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के तारापुर से नामांकन दाखिल करने के बाद आयोजित जनसभा में जनसुराज के जिलाध्यक्ष योगी मंडल और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता देवी, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य समीर मधुकर सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। जनसुराज के सभी नेताओं को सम्राट चौधरी ने माला पहनाकर स्वागत किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जनसुराज को बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष सहित कई भाजपा में

प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने एक ओर मुंगेर, जमालपुर और तारापुर विधानसभा में प्रत्याशी तक उतार दिया है। वहीं, पार्टी के कार्यों से नाखुश होकर कार्यकर्ता जनसुराज से भाजपा में जा रहे हैं। गुरुवार को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की नामांकन सभा में जनसुराज के जिलाध्यक्ष योगेंद्र मंडल उर्फ जोगी मंडल अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। योगेंद्र मंडल की पत्नी नीलम देवी तारापुर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद भी हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी योगेंद्र मंडल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कविता कुमारी, प्रदेश समिति सदस्य समीर कुमार मधुकर, विनोद मंडल, प्रकाश मांझी और प्रमोद मंडल ने उपमुख्यमंत्री के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

डिप्टी सीएम के नामांकन सभा में ली भाजपा की सदस्यता

नामांकन सभा में योगेंद्र मंडल ने कहा कि तारापुर का हर क्षेत्र शकुनी चौधरी के नेतृत्व में विकसित हुआ है और अब उनके पुत्र उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को देखकर हमने फिर भाजपा के साथ आने का निर्णय लिया है। तारापुर की जनता का सौभाग्य है कि उसे ऐसे जननायक मिले हैं, जिनके हाथों क्षेत्र का विकास और आम जनता का भविष्य सुरक्षित है। जनसभा में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया।

जनसुराज ने मुंगेर की तीन सीटों से उम्मीदवारों को उतारा है मैदान में

बता दें कि, डेढ़ वर्ष पूर्व जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने योगेंद्र मंडल को जिलाध्यक्ष बनाया था। यह कुशवाहा समाज से आते हैं। तीन दिन पूर्व ही पार्टी ने मुंगेर विस से संजय कुमार सिंह, जमालपुर से पूर्व आइएएस ललनजी और तारापुर विधानसभा से डा. संतोष कुमार को मैदान में उतारा है। अभी किसी ने नामांकन तक नहीं किया है। इससे पूर्व बड़ी टूट हो गई।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521