deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

UP के इस जिले में 72 घंटे के अंदर तीन हत्या की घटनाओं से दहला, डर का बना माहौल

LHC0088 2025-10-16 19:07:13 views 949

  

कानून व्यवस्था व पुलिस की हनक पर लोग उठा रहे सवाल



सौरभ कुमार मिश्र, देवरिया। जिले में 72 घंटे में हुई तीन हत्या की वारदातों से जनपद दहल उठा है। दीपावली से पूर्व ताबड़तोड़ हत्या की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। एक वारदात की सूचना मिलने के बाद अभी पुलिस व एसओजी टीम घटना के पर्दाफाश में जुट रही है कि दूसरी जगह वारदात हो जा रही है। ऐसे में पुलिस की हनक, कार्यप्रणाली व कानून व्यवस्था पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं। लगातार ताबड़तोड़ वारदातों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है, वहीं लोग सहम गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले में 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक तीन हत्या की घटनाएं लार, भाटपाररानी व भटनी थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस घटनाओं के पर्दाफाश में जुटी है। ये तीनों घटनाएं इन दिनों चर्चा में हैं। हर कोई इन घटनाओं के पर्दाफाश चाहता है।

केस एक

13 अक्टूबर की रात लार थाना क्षेत्र के हरि कुंडावल गांव में हुई। 19 वर्षीय मनीषा को हत्यारोपित रात में घर से बुलाकर घर के समीप गली में हत्या कर फरार हो गया। सुबह शव दिखने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मनीषा इंटर की छात्रा थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में बुधवार को नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद गांव समेत क्षेत्र के लोगों में आक्रोश देखा गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

केस दो

14 अक्टूबर को बनकटा थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय मन्नू यादव पुत्र उमेश यादव को घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। शव बरईपार बाबू गांव के समीप मिला। घटना स्थल पर शराब की बोतल,तीन जोड़ी चप्पल आदि बरामद हुआ है। पुलिस मामले में हत्या कर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में सलेमपुर- मैरवा मार्ग ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। घटना का पर्दाफाश नहीं हो पाया है।

केस तीन

14 अक्टूबर को भटनी थाना क्षेत्र के धर्मखोर दुबे गांव की 22 वर्षीय गुडिया पुत्री हदीश अंसारी का शव मोतीपुर गांव के समीप खेत में बरामद हुआ। वह रात में घर से गायब थी, सुबह उसका शव मिला। इस घटना को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है। पुलिस घटना की तह में जाने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी घटना के पर्दाफाश के करीब नहीं पहुंच सकी है। पुलिस व एसओजी दिन रात घटना के पर्दाफाश के लिए होमवर्क कर रही है। घटना के बाद गांव समेत क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


मेडिकल कालेज में हुई हत्या का पर्दाफाश भी बड़ी चुनौती


महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज की नवीन ओपीडी में छह अक्टूबर को मुंबई के रहने वाले 61 वर्षीय केमिकल इंजीनियर अशोक गावंडे की हत्या कर शव को पानी की टंकी में डालने के मामले में पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस ने सात दिन बाद हत्या का मुकदमा अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया है। यह घटना भी पूरे जिले ही नहीं प्रदेश में चर्चा क विषय बनी हुई है। इस घटना के पर्दाफाश पर भी लोगों की नजर है। यह घटना भी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है।


घटनाएं हुई हैं। उनके पर्दाफाश के लिए प्रयास भी किया जा रहा है। लार थाना क्षेत्र में हुई घटना का पर्दाफाश हो गया है। अन्य घटनाओं के पर्दाफाश के लिए पुलिस की टीमें कार्य कर रही हैं।
-

संजीव सुमन, एसपी, देवरिया
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67433