deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Diwali 2025: दीवाली पर घर को देना चाहते हैं स्पेशल फेस्टिव वाइब, तो फॉलो करें ये 5 डेकोरेशन टिप्स

Chikheang 2025-10-16 18:07:39 views 682

  

दीवाली पर ऐसे सजाएं अपना घर (Picture Courtesy: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार आते ही मन उत्साह और उमंग से भर जाता है। इस त्योहार की तैयारी हफ्तों पहले शुरू हो जाती है। रोशनी के इस पर्व में घर की साफ-सफाई की जाती है, सजावट करते हैं (Home Decoration) और दीप जलाकर दीपावली मनाई जाती है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली के मौके पर हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे खूबसूरत और आकर्षक दिखे। ऐसा करने के लिए आप सजावट करते समय कुछ छोटी-छोटी बातों (Diwali Decoration Tips) का ध्यान रख सकते हैं। इससे आपके घर की खूबसूरती बढ़ जाएगी। आइए जानें दीवाली पर घर सजाने के लिए कुछ टिप्स।
दीयों और रोशनी का जादू बिखेरें

  

(Picture Courtesy: Freepik)

दीपावली का मतलब ही है \“दीपों की पंक्ति\“। इसलिए रोशनी इस त्योहार की सबसे जरूरी सजावट है दीए। केवल बिजली की लड़ियों पर ही निर्भर न रहें। मिट्टी के दीयों को तेल या घी से जगमगाएं। उन्हें घर के मुख्य दरवाजे, बालकनी, छत की मुंडेर और पूजा स्थल को दीयों से सजाएं। आप चाहें तो रंग-बिरंगे दीये भी खरीद सकते हैं। दीयों को अलग-अलग ऊंचाई वाले स्टैंड पर अरेंज करके एक सुंदर पैटर्न बनाया जा सकता है। साथ ही, मोमबत्तियों को रंगोली या फूलों के बीच में रखकर भी घर की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। हालांकि, सुरक्षा का ध्यान रखें और दीयों को ऐसी जगह रखें जहां से आग लगने का खतरा कम हो।
रंगोली से सजाएं घर

  

(Picture Courtesy: Freepik)

घर के मुख्य दरवाजे पर रंगोली बनाने से घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है। साथ ही, घर आए मेहमानों पर भी अच्छा इम्प्रेशन पड़ता है। इस बार पारंपरिक सफेद और लाल रंग की पारंपरिक रंगोली के साथ-साथ एक्सपेरिमेंट करें। आप फूलों की पंखुड़ियों, रंगीन चावल, या हल्दी, कुमकुम जैसी नेचुरल चीजों से भी रंगोली बना सकते हैं। डिजाइन में दीये, ओम का चिह्न, या फूल-पत्तियों के मोटिफ शामिल कर सकते हैं। अगर समय कम है, तो बाजार में मिलने वाले रंगोली स्टेंसिल का इस्तेमाल करके भी खूबसूरत डिजाइन तैयार किए जा सकते हैं। रंगोली के बीच में कुछ दीये रख दें, इससे शाम के वक्त इसकी खूबसूरती और बढ़ जाएगी।
फूलों और तोरणों से सजाएं दरवाजे

  

(Picture Courtesy: Freepik)

फूलों की सुगंध और रंग त्योहार के माहौल को और भी मनमोहक बना देते हैं। घर के मुख्य दरवाजे पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लगाना बहुत शुभ माना जाता है। आप गेंदे के फूलों की मालाएं बनवाकर या खरीदकर भी दरवाजे पर लगा सकते हैं। गेंदा का पीला और नारंगी रंग दीवाली की चमक के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। घर के अंदर, टेबल पर गुलाब, रजनीगंधा या कमल के फूलों से सजा फूलदान रखें। फूलों से भी घर में पॉजिटिविटी आती है।
कुशन, पर्दे और एक्सेसरीज से बदलें लुक

  

(Picture Courtesy: Freepik)

बड़े बदलावों के लिए भारी-भरकम सजावट की जरूरत नहीं है। छोटे-छोटे एक्सेसरीज से भी आप अपने घर का लुक पूरी तरह बदल सकते हैं। अपने सोफे या बैठक के कुशन के कवर बदल दें। चमकीले रंगों जैसे लाल, गुलाबी, सुनहरे या जरी वाले कपड़ों के कवर इस मौके के लिए परफेक्ट हैं। पर्दों को भी हल्के रंग के या हल्के से ब्रोकेड वाले कपड़े से बदला जा सकता है। साइड टेबल पर रखी किताबों की जगह आप पारंपरिक दीवाली की थाल या डेकोरेटिव पीसेज रख सकते हैं।  
पूजा घर की सजावट पर दें खास ध्यान

  

(Picture Courtesy: Freepik)

दीवाली पर लक्ष्मी पूजा सबसे जरूरी हिस्सा है। इसलिए पूजा घर की सजावट पर खास ध्यान दें। पूजा की अलमारी या स्टैंड को नए और साफ कपड़े से सजाएं। नए दीये, फूल, मूर्तियां और कलश सजाएं। आप चाहें तो पूजा स्थल के पीछे की दीवार पर जरी वाला कपड़ा या बंधनी वर्क का परदा लगा सकते हैं। इसके अलावा, तांबे की मूर्तियों को अच्छी तरह साफ करें, ताकि मंदिर में चमक आए। मंदिर के सामने भी छोटी सी रंगोली बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Diwali 2025: कम पैसों में करना चाहते हैं दीवाली की खरीदारी, तो घूम आएं Delhi के 5 बाजार

यह भी पढ़ें- दिवाली पर सजावट ऐसी क‍ि पड़ोसियों की आंखें चौंध‍िया जाएं, जानें चौंकाने वाले बजट आइडिया
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
71888