search

Gorakhpur News: बरामदे में सोए जूस विक्रेता की गोली मारकर हत्या, परिवार ने समझा ब्रेन हैमरेज

LHC0088 2025-10-16 14:37:44 views 1237
  

फाइल फोटो - मुन्ना साहनी।  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर बांसगांव के गोड़सरी गांव में बुधवार की रात घर के बरामदे में सोए जूस विक्रेता मुन्ना साहनी (47 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों को पहले लगा कि उन्हें ब्रेनहैमरेज या दिल का दौरा पड़ा है, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि उनके कंधे के पास गोली लगी थी। यह सुनते ही परिजन सन्न रह गए। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना रात करीब एक बजे की है। मुन्ना साहनीघर के बरामदे में सो रहे थे। तभी उनकी पत्नी आशा देवी को तेज आवाज सुनाई दी। उन्होंने सोचा कुछ गिरा होगा, लेकिन जब बेटे चंद्रभान को बताया तो वह बाहर निकला। बरामदे में पहुंचे तो पिता खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें जगाने की कोशिश की तो उनके मुंह से खून निकल रहा था।

आनन-फाननमें परिवार उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जब डॉक्टर ने जांच की तो कंधे के पास जली हुई टी-शर्ट दिखाई दी। संदेह होने पर कपड़ा हटाया गया तो गोली के निशान दिखाई दिए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर बांसगांव थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम गोड़सरी पहुंची।

घटनास्थल के आसपास बारीकी से छानबीन की गई। पुलिस को घटनास्थल से खून के धब्बे और एक संदिग्ध निशान मिले हैं। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। परिजनों का कहना है कि मुन्ना की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह रानीपुर चौराहे पर जूस की दुकान चलाते थे और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां और एक बेटा घर पर ही रहते हैं।

यह भी पढ़ें- Puja Special Trains: त्योहारों में गोरखपुर के रास्ते चलेंगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें, घर पहुंचने में होगी आसानी  

पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। घटना के समय मुन्ना का बेटा चंद्रभान, पत्नी आशा देवी और तीनों बेटियां घर के अंदर सो रही थीं। गोली किसने चलाई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।

एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटनाक्रम की सटीक जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे किसी पुरानी रंजिश या पारिवारिक विवाद की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138