search

उत्तराखंड के हजारों कर्मचारियों की दीपावली जग-मग, महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि के साथ बोनस का एलान

deltin33 2025-10-16 13:37:06 views 1264
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



राज्य ब्यूरो, जागरण l देहरादून। प्रदेश के हजारों कर्मचारियों की दीपावली जग-मग हो गई। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि के साथ बोनस दिया है। सातवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों को अब 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़े भत्ते का भुगतान आगामी एक नवंबर से वेतन के साथ होगा। एक जुलाई से 31 अक्टूबर, 2025 तक बढ़े महंगाई भत्ते का एरियर नकद दिया जाएगा। वहीं, 4800 ग्रेड वेतन तक कार्यरत कर्मचारियों को तदर्थ बोनस के रूप में 6908 रुपये दिए जाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
प्रतिमाह नौ सौ रुपए से लेकर छह हजार की वृद्धि

  

इस संबंध में वित्त सचिव वी षणमुगम ने बुधवार को अलग-अलग आदेश जारी किए। प्रदेश सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की भांति अपने कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत वृद्धि कर दी। उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों तथा सार्वजनिक उपक्रम के कार्मिकों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। महंगाई भत्ते में वृद्धि से कर्मचारियों के वेतन में प्रतिमाह 900 रुपये से लेकर छह हजार रुपये तक वृद्धि हो सकेगी।



बोनस का लाभ मिलेगा




उधर, वित्त विभाग ने दीपावली पर 4800 ग्रेड वेतन तक कार्यरत कर्मचारियों को तदर्थ बोनस के रूप में 6908 रुपये देने के आदेश जारी किए हैं। तदर्थ बोनस की अधिकतम सीमा 7000 रुपये मानते हुए 30 दिनों का बोनस अधिकतम 6908 रुपये दिया जाएगा। बोनस का लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च, 2025 को सेवा में थे और जिन्होंने न्यूनतम छह महीने की सतत सेवा की हो। छह माह से एक वर्ष तक की सेवा वाले कर्मचारियों को उनके सेवा अनुपात के हिसाब से बोनस दिया जाएगा। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में हर साल कम से कम 240 दिन कार्य किया हो, 1184 रुपये बोनस के पात्र होंगे। बोनस दीपावली से पहले मिलेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521