search

अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को लगा झटका, जिला अदालत से जमानत अर्जी खारिज

Chikheang 2025-10-16 08:36:16 views 1075
  



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाने के मामले में आरोपित अली अहमद की जमानत अर्जी को सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया है। अभियोजन मामले के अनुसार वादी मुकदमा प्रापर्टी डीलर मोहम्मद मुस्लिम ने खुल्दाबाद थाने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोप है कि चकिया तिराहे पर असद कालिया, उमर, अली, अतीक अहमद का गनर ऐहतेशाम, करीम सहित अन्य ने गाड़ी में जबरन बैठा लिया। इसके बाद अतीक अहमद के आफिस ले गए। कमरे में बंद कर उसे मारापीटा। इसके बाद देवघाट वाली जमीन उमर व अली अहमद के नाम बैनामा करने के लिए कहा।

किसी तरह हाथ-पैर जोड़कर और समय लेकर उसने अपनी जान बचाई। कुछ दिनों बाद एक करोड़ 20 लाख रुपये असद कालिया को दिया। डर एवं भय की वजह से परिवार सहित लखनऊ में जाकर रहने लगा। अभियोजन ने न्यायालय को बताया कि आरोपित के विरुद्ध 11 आपराधिक मामले हैं। वह भू-माफिया एवं संगठित गिरोह का सदस्य है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953