search

अंबाला में लिव-इन में रह रही महिला की हत्या का आरोपी भेजा गया जेल, पुलिस से बचने के लिए बनाई थी चोरी की कहानी

Chikheang 2025-10-16 08:06:01 views 1209
  

लिव-इन में रह रही महिला की हत्या करने का आरोपित जेल भेजा गया।



जागरण संवाददाता, अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र के तहत शिव शक्ति नगर में महिला प्रिया की हत्या करने के आरोपित अरुण को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने महिला के भाई संदीप निवासी सिरसा की शिकायत पर अरुण के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई करने की मांग की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

केस में पुलिस ने अरुण व प्रिया के स्वजनों से भी पूछताछ की थी। यह महिला करीब आठ माह से लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। सोमवार की सुबह अरुण ने प्रिया की हत्या कर दी थी। बता दें कि अरुण एक प्राइवेट कंपनी के सेल्स विभाग में काम करता था।

इसी में प्रिया भी काम करती थी और यहीं से वह अरुण के संपर्क में आई। करीब आठ माह पहले अरुण व प्रिया बोह में सूर्या नगर स्थित घर पर आकर रहने लगे। इस दौरान अरुण की मां ने भी विरोध नहीं किया और दोनों को स्वीकार कर लिया। अरुण की मां सुनीता व प्रिया के बीच मनमुटाव चलता रहा। प्रिया ने सुनीता को धक्का दिया, जिसमें वह सीढ़ियों से गिरी और बुरी तरह से जख्मी हुई थी।

इसके बाद प्रिया व अरुण शिव शक्ति नगर में किराए के मकान पर रहने लगे। यहीं पर सोमवार को प्रिया की हत्या कर दी गई। प्रिया के मायके से आए उसके भाई संदीप सिंह ने बताया था कि प्रिया की शादी साल 2009 में हुई थी, जबकि पति नशे का आदी था, जिस कारण वे अब अलग रह रही थी। अरुण के संपर्क में आई और कहने लगी कि वह उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहना चाहती है, जिस पर परिवार के सदस्य राजी हो गए।

संदीप का कहना है कि अरुण और प्रिया के बीच झगड़े होने लगे थे, जबकि प्रिया वापस अपने दोनों बच्चों के पास आना चाहती थी, जबकि वह नहीं आने देता था। अरुण ने ही फोन कर प्रिया की हत्या के बारे में बताया था। कहानी बनाई थी कि चोरों ने घर में घुसकर प्रिया की हत्या कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953