search

हथियारों की चाह में सलाखों के पीछे: जमशेदपुर के दो अपराधी मुंगेर से गिरफ्तार

LHC0088 2025-10-16 07:05:57 views 1201
  

हथियार खरीदने मुंगेर पहुंचे जमशेदपुर के अपराधी गिरफ्तार।  



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर के दो वांछित अपराधियों को बिहार के मुंगेर जिले की कासिमबाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान ओलिडीह थाना क्षेत्र निवासी आकाश नामता और मानगो निवासी राजा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अवैध हथियारों की खरीदारी के इरादे से मुंगेर पहुंचे थे।

सूत्रों के मुताबिक, आकाश नामता मूल रूप से मुंगेर जिले के मोहनपुर का निवासी है, लेकिन वर्तमान में वह जमशेदपुर के ओलिडीह क्षेत्र में सक्रिय है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आकाश पर जमशेदपुर में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गुड्डू पांडेय के घर पर फायरिंग का मामला प्रमुख है। इस घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

इसी तरह, राजा सिंह का भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह मानगो क्षेत्र में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी मुंगेर में अपने दो स्थानीय साथियों के साथ अवैध हथियार खरीदने पहुंचे थे।

कासिमबाजार थाना पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों को धर-दबोचा गया। पुलिस ने मौके से कुछ संदिग्ध सामग्री भी बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हथियार कहां और किस उद्देश्य से इस्तेमाल किए जाने थे।  जल्द ही आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाकर आगे की पूछताछ की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138