search

यूपी में MLC चुनाव के ल‍िए सपा ने घोषित किए दो और प्रत्याशी, क‍िसे बनाया प्रत्‍याशी?

deltin33 2025-10-16 03:07:54 views 1121
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद सदस्य के चुनावों के लिए सपा ने बुधवार को दो और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। शिक्षक विधान परिषद सदस्य के लिए बरेली-मुरादाबाद खंड से हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं स्नातक विधान परिषद सदस्य के लिए आगरा खंड से शशांक यादव को उम्मीदवार घोषित किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


प्रदेश में अगले वर्ष के अंत में विधान परिषद में शिक्षक कोटे की छह और स्नातक कोटे की पांच सीटें रिक्त होने जा रही हैं। इनके लिए वर्तमान में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम चल रहा है। बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दानिश अख्तर को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।

वह पिछले बार आल टीचर्स इम्प्लाई वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की ओर से भी चुनाव शिक्षक एमएलसी का चुनाव लड़ चुके है। वहीं शाम को आगरा खंड स्नातक एमएलसी सीट के लिए शशांक यादव का नाम भी फाइनल कर दिया गया। सपा ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी घोषणा की। सपा इससे पहले आठ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521