search

Congress Candidate Bhagalpur: अजीत शर्मा भागलपुर से कांग्रेस उम्मीदवार, 18 को करेंगे नामांकन

Chikheang 2025-10-16 01:43:08 views 1149
  

Congress Candidate Bhagalpur: कांग्रेस ने अभिनेत्री नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा को भागलपुर से एक बार फिर अपना प्रत्याशी बनाया है।



जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भागलपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत आस्था के साथ की है। बुधवार की सुबह वे पत्नी संग बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचे और माथा टेक कर चौथी बार जीत हासिल करने का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व वे तारापीठ में भी दर्शन कर चुके हैं। आस्था के बाद अब रणनीति तेज हो गई है। देर शाम उन्हें पार्टी आलाकमान से फोन आया, जिसके बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए। पटना जाकर वे कांग्रेस पार्टी का सिंबल लेकर गुरुवार को भागलपुर लौटेंगे। महागठबंधन के सहयोगी दल राजद, वीआइपी के कार्यकर्ता भी उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।

नामांकन की पूरी तैयारी, 18 को शक्ति प्रदर्शन विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने भागलपुर में 18 अक्टूबर को शक्ति प्रदर्शन के साथ अजित शर्मा के नामांकन दाखिल करने का निर्णय लिया है। चुनावी कार्यालय कचहरी चौक पर एक सप्ताह पहले से सक्रिय है। पंडाल लगभग बनकर तैयार हो गया है। बूथ से लेकर वार्ड स्तर तक संगठनात्मक मोर्चों पर किलेबंदी कर दी गई है। महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का दावा कर रहा है।

बीजेपी के रोहित पांडेय से होगी सीधी टक्कर

इस सीट पर भाजपा ने रोहित पांडेय को मैदान में उतारा है। मुकाबला सीधा माना जा रहा है, लेकिन कांग्रेस का दावा है कि संगठन और समीकरण दोनों उसके पक्ष में हैं। अजीत शर्मा पर कांग्रेस ने चौथी बार भरोसा जताया है।

लगातार चौथी बार कांग्रेस ने जताया भरोसा

  • वर्ष 2014 के उपचुनाव में पहली जीत
  • 2015 के विधानसभा चुनाव में दोबारा जीत
  • 2020 में तीसरी बार विधायक निर्वाचित
  • अब 2025 में फिर से पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया


लोकसभा चुनाव में अजय मंडल को दी कड़ी टक्कर

इसके अतिरिक्त 2024 के लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस के भागलपुर उम्मीदवार रहे। उस चुनाव में उन्होंने जदयू सांसद अजय मंडल को कड़ी टक्कर दी थी और जीत का अंतर काफी घटा दिया था।

चुनावी समीकरणों पर सबकी नजर

भागलपुर सीट पर इस बार महागठबंधन बनाम एनडीए की सीधी लड़ाई है। कांग्रेस अपने पुराने वोट बैंक और स्थानीय समीकरणों के बल पर मैदान में उतर रही है। दूसरे तरफ भाजपा नेतृत्व परिवर्तन के सहारे जीत का दावा पेश कर रही है। अजीत शर्मा का धार्मिक स्थलों से शुरू किया गया यह चुनावी अभियान राजनीतिक हलकों में संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अब नजर 18 अक्टूबर के नामांकन और उसके बाद की चुनावी रणनीति पर टिकी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953