search

भाजपा की दूसरी सूची में नौ नए प्रत्याशी, मुजफ्फरपुर के पूर्व नगर विकासमंत्री सुरेश शर्मा का टिकट कटा

deltin33 2025-10-15 23:12:58 views 1277
  

पूर्व नगर विकास एवं आवास मंत्री रहे सुरेश शर्मा का टिकट कटा



राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा ने दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों के टिकट घोषित किए हैं। इसमें नौ के टिकट काट दिए गए हैं। अहम यह है कि मात्र 24 घंटे पहले पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाली मैथिली ठाकुर के अतिरिक्त कई नए-नवेले चेहरे पर पार्टी ने दांव लगाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

टिकट गंवाने वाले में सबसे प्रमुख चेहरे मुजफ्फरपुर सीट से पूर्व नगर विकास एवं आवास मंत्री रहे सुरेश शर्मा की जगह पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार को पार्टी ने मैदान में उतारा है। छपरा से निवर्तमान विधायक डा. सीएन गुप्ता की जगह पार्टी के नेता की पत्नी छोटी कुमारी को टिकट दिया है।

गोपालगंज की निवर्तमान विधायक कुसुम देवी का टिकट काट कर जिला परिषद के मुख्य पार्षद सुभाष सिंह को मैदान में उतारा है। बाढ़ से ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का टिकट काट कर पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष सियाराम सिंह टिकट दिया है। अलीनगर से लोकगायिका मैथिली ठाकुर को पार्टी ने टिकट दिया है। अलीनगर के पूर्व विधायक मिश्रीलाल यादव पहले ही भाजपा छोड़ चुके हैं।

बक्सर से दिवंगत परशुराम चतुर्वेदी की जगह नए प्रत्याशी पूर्व आइपीएस आनंद मिश्रा को पार्टी ने टिकट दिया है। बनियापुर सीट से निर्वतान विधायक केदार नाथ सिंह टिकट बचाने में सफल रहे हैं। 2020 के चुनाव में सोनपुर से हार का सामना करने वाले पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। रोसड़ा (अजा) बीरेद्र कुमार एवं शाहपुर से राकेश ओझा को नए प्रत्याशी के रूप में टिकट दिया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521