search

नशे में धुत फौजी ने पेट्रोल पंप कर्मी पर तानी पिस्टल, इस छोटी से बात पर हो गया बवाल

Chikheang 2025-10-15 23:07:49 views 1232
  



संवाद सूत्र, महावन। जमुनापार के लक्ष्मीनगर क्षेत्र स्थित चंद्रावलि पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात दस बजे एक कार चालक पेट्रोल भरवाने पहुंचा। पेट्रोल पंप कर्मी एवं कार चालक के बीच कहासुनी हो गई। इसमें कार चालक ने पिस्टल निकाल कर पंप कर्मी को धमका दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी जानकारी थाना जमुनापार पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा देख युवक की पहचान की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कार लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा

नवरत्न निवासी प्रताप नगर सेना में कार्यरत हैं। मंगलवार रात दस बजे शराब के नशे में कार लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने पेट्रोल भरवाने के लिए कार को खड़ा कर दिया। पेट्रोल पंप कर्मी हरिओम पेट्रोल डालने पहुंचे। फौजी ने पंप कर्मी से अभद्रता के साथ गाली-गलौच कर दी। पंप कर्मी ने विरोध जताया तो फौजी ने कार से पिस्टल निकाल कर उनके ऊपर तान दी।

इसे देखकर पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने फौजी को समझा कर भेज दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी जानकारी जमुनापार थाना प्रभारी विदेश कुमार त्यागी को दी गई। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख कर पहचान कराई। थाना प्रभारी ने बताया घटना की जानकारी सेना के अधिकारियों को दी गई। फौजी को हिरासत में लेकर सेना के अधिकारियों को सिपुर्द कर दिया। फौजी पर कारवाई सेना द्वारा की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953