search

BJP Candidate List 2025: बीजेपी ने जारी की 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट

deltin33 2025-10-15 22:12:57 views 1190
  

बीजेपी ने 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट (BJP Candidate Second List 2025) जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम हैं। एक दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर को बीजेपी ने अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी के साथ, बीजेपी ने हायाघाट से राम चंद्र प्रसाद को टिकट दिया है। वहीं, मुजफ्फरपुर सीट से रंजन कुमार चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। गोपालगंज से सुभाष सिंह को टिकट मिला है। बनियापुर से केदार नाथ सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

छपरा सीट से छोटी कुमारी को बीजेपी ने टिकट दिया है। सोनपुर सीट से विनय कुमार सिंह बीजेपी के कैंडिडेट होंगे। रोसड़ा (अ.जा) सीट से बीरेंद्र कुमार को टिकट मिला है। बाढ़ विधानसभा सीट से सियाराम सिंह को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है।

अगिआंव सीट से महेश पासवान को टिकट मिला है। शाहपुर सीट से राकेश ओझा को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है। बक्सर सीट से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को टिकट मिला है।

    क्रमांक विधानसभा का नंबर और नाम उम्मीदवार का नाम
   
   
   1.
   81 - अलिनगर
   मैथिली ठाकुर
   
   
   2.
   84 - हायघाट
   राम चंद्र प्रसाद
   
   
   3.
   94 - मुजफ्फरपुर
   रंजन कुमार
   
   
   4.
   101 - गोपालगंज
   सुभाष सिंह
   
   
   5.
   115 - बनियापुर
   केदार नाथ सिंह
   
   
   6.
   118 - छपरा
   छोटी कुमारी
   
   
   7.
   122 - सोनपुर
   विनय कुमार सिंह
   
   
   8.
   139 - रोसड़ा (अजा)
   बीरेंद्र कुमार
   
   
   9.
   179 - बाढ़
   डॉ. सियाराम सिंह
   
   
   10.
   195 - अगिआंव (अजा)
   महेश पासवान
   
   
   11.
   198 - शाहपुर
   राकेश ओझा
   
   
   12.
   200 - बक्सर
   आनंद मिश्रा, पूर्व आईपीएस
   

  

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

यह भी पढ़ें- JDU Candidate List 2025: जदयू की पहली लिस्ट में 3 दिग्गजों का कटा टिकट, 27 सीटों पर नए प्रत्याशी

यह भी पढ़ें- 2 सीटें और 45 मिनट की मीटिंग, BJP-JDU की लिस्ट आउट होने के बाद शाह और कुशवाहा के बीच क्या बात हुई?

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जदयू ने भाजपा से लिए दो उम्मीदवार, मुजफ्फरपुर जिले में सियासी पारा हाई!
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521