search

रायपुर में युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान मौत

deltin33 2025-10-15 21:37:09 views 1247
  

रायपुर में युवक की बेरहमी से पिटाई। प्रतीकात्मक फोटो  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी रायपुर के फाफाडीह इलाके में हुए हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय बलराम सोनी के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश के कर्वी चित्रकूट का निवासी था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार, घटना तीन अक्टूबर की देर रात की है। दुर्गा विसर्जन की झांकी देखकर लौटते समय फाफाडीह क्षेत्र में कुछ अज्ञात बदमाशों ने बलराम पर लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया था।
रायपुर में युवक की बेरहमी से पिटाई

हमले में युवक के माथे, सिर, नाक और पेट पर गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर हालत में उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए थे।
इलाज के दौरान युवक की मौत

पुलिस ने गंज थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521