search

KL Rahul ने खरीदी MG M9 इलेक्‍ट्रिक एमपीवी, मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स और रेंज

deltin33 2025-10-15 20:07:06 views 1244
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में एमजी मोटर्स की ओर से वाहनों को ऑफर किया जाता है। हाल में ही निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली MG M9 को भारतीय क्रिकेटर KL Rahul ने खरीदा है। एमजी की इस गाड़ी में किस तरह के फीचर्स को दिया जाता है। कितनी रेंज के साथ इसे ऑफर किया जाता है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
KL Rahul ने खरीदी MG M9

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने एमजी की लग्‍जरी एमपीवी एम9 को खरीदा है। हाल में ही इसकी पोस्‍ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। निर्माता की ओर से गाड़ी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है।
कैसे हैं फीचर्स

एमजी की ओर से एम9 को लग्‍जरी इलेक्‍ट्रिक एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें 16 वे एडजस्‍टमेंट आठ मसाज के विकल्‍प, वेंटिलेटिड और हीटेड, इंटेलीजेंट आर्म रेस्‍ट जैसे फीचर्स को सीट्स में दिया गया है। इसके साथ ही इसमें ब्राउन-सिल्‍वर-ब्‍लैक रंग की थीम का इंटीरियर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सॉफ्ट टच डैशबोर्ड, अलग अलग डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर और इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंबिएंट लाइट्स, लेदरेट सीट्स, क्‍लाइमेट कंट्रोल, दो सिंगल पेन सनरूफ और पैनोरमिक सनरूफ के विकल्‍प, सेकेंड रो में दो इंफोटेनमेंट स्‍क्रीन को दिया गया है। इसके अलावा इसके एक्‍सटीरियर में इलेक्‍ट्रिक स्‍लाइडिंग डोर, एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, ट्रेपेजोडियल मैश फ्रंट ग्रिल, एलईडी टेल लाइट्स, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स को दिया गया है।
कितनी है रेंज

निर्माता की ओर से MG M9 में 90 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। जिसे सिंगल चार्ज करने के बाद 548 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी। इसमें लगी मोटर से इसे 245 पीएस की पावर और 350 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसकी बैटरी को 30 मिनट में 30 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
कितनी है कीमत

MG M9 को भारतीय बाजार में 69.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521