search

25 लाख का रिटर्न और गांव में तीन मकान... फिर भी ले रहे सरकारी राशन; आगरा में चौंकाने वाला खुलासा

deltin33 2025-10-15 20:07:04 views 1276
  

प्रस्तुतीकरण के लिए फाइल फोटो का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, आगरा। कहरई के श्रीनिवास राठौर बिल्डर हैं। मकान बनाकर बेचने के साथ ही जमीनों को खरीद कर मुनाफे में उसे बेचने का कार्य करते हैं। गांव में खुद के तीन मकान हैं। संपन्नता में कोई कमी नहीं है। 25 लाख का रिटर्न फाइल करते हैं, लेकिन दिल और दिमाग से गरीब हैं। तभी तो करीब, असहाय और निराश्रित लोगों को मिलने वाला राशन ये भी खाते हैं। अब नहीं खा सकेंगे। इनका राशन कार्ड निरस्त होगा। ऐसे लोगों की विभाग को सूची प्राप्त हो गई है। कुछ के कार्ड निरस्त कर दिए हैं तो कुछ के होने जा रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
25 लाख का करते हैं रिटर्न फाइल, बनाकर बेचते हैं मकान

  

विकास खंड बरौली अहीर की ग्राम पंचायत कहरई में सरकारी राशन के वितरण में अंधेर गर्दी हो रही है। बिल्डर और संपन्न लोग गरीबों के हक का राशन खा रहे हैं। बिल्डर श्रीनिवास राठौर की पत्नी ममता राठौर के नाम पर राशन कार्ड है। उनके तीन बेटे हैं। वो भी प्राइवेट नौकरी करते हैं। श्रीनिवास का भी कारोबार चल रहा है। आयकरदाता की सूची में इनका भी नाम शामिल है।

वहीं बरौली अहीर विकास खंड की ग्राम पंचायत तोरा की रहने वाली गोमा देवी के नाम पर राशन कार्ड बना है। इनके पति राजू का जूते का प्रिया शू मैन्युफैक्चिंग के नाम से कारखाना संचालित है। जिसे पिता के साथ बेटा संजय संचालित करता है। 25 लाख का रिटर्न फाइल करता है। फिर भी सरकारी राशन का लाभ ले रहा है। ये दो तो केवल उदाहरण भर हैं।

  
गांव में तीन तीन मकान फिर भी खाते हैं सरकारी राशन

  

ऐसे लोगों की हजारों में संख्या है, जो गरीबों के हक का राशन खा रहे हैं। जो असल में पात्र हैं, उन्हें मौका ही नहीं मिल पा रहा है। देहात क्षेत्र की बात करें, इस लिस्ट के आने से पहले राशन कार्ड धारकों का निर्धारित लक्ष्य पूर्ण था। जिसके कारण जो पात्र लोग थे, उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा था। आयकरदाता, वाहन स्वामी और अधिक भूमि वालों की सूची आने के बाद नए और पात्र लोगों को नया राशन कार्ड बनवाने का मौका मिल सकेगा।



हमें विभिन्न श्रेणी के अपात्रों की सूची प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर सत्यापन कराया जा रहा है। ऐसे लोगों के नाम काटे भी गए हैं और काटे भी जा रहे हैं। पात्र लोगों को मौका मिलेगा। आनंद कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521