search

पुलिस ने घेरा तो बदमाशों ने शुरू कर दी फायरिंग, मुठभेड़ में दो गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

Chikheang 2025-10-15 19:37:28 views 1142
  

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्ता, एक के पैर में लगी गोली।



संवाद सूत्र, रामपुरा। रामपुरा में वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहे दो युवकों को पुलिस ने रोका तो वह भागने लगे। वाहन से पीछा कर पुलिस ने दोनों को घेरना चाहा तो स्पीड में होने के कारण दोनों बाइक सहित गिर पड़े। गिरते ही एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे। जवाबी पुलिस फायरिंग में एक को गोली लगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूछताछ में उनकी पहचान 32 वर्षीय प्रमोद पुत्र महताब दोहरे निवासी ग्रान बान कंचौसी थाना मंगलपुर कानपुर देहात, व 22 वर्षीय जय सिंह पुत्र छविनाथ निवासी ग्राम गहेसर थाना दिबियापुर औरैया के रूप में हुई। दोनों ही अंतरजनपदीय बदमाश हैं। प्रमोद के दाएं पैर में गोली लगी है। इस पर कानपुर देहात, औरैया व जालौन जनपद के थानों में लूट, चोरी आदि के 18 मुकदमा पंजीकृत हैं। तलाशी में बदमाशों के पास से दो तमंचा, दो कारतूस, 10,500 रुपये नकद व बाइक मिली ।
सर्विलांस टीम ने सूचना दी थी सूचना

मंगलवार की शाम को रामपुरा थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह को सर्विलांस टीम ने सूचना दी कि एक अंतरजनपदीय बदमाश उनके क्षेत्र से जा रहा है। पुलिस टीम ने कस्बे से कुछ दूरी पर नहर के पास चेकिंग लगा दी। रात करीब दस बजे ऊमरी की तरफ से एक बाइक पर दो सवार युवक आते दिखे। नजदीक आने पर पुलिस को देख वह रामपुरा नहर की पटरी से भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक अधिक तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ा और दोनों बाइक सहित गिर गए।

इसके बाद पुलिस को पीछे आता देख बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस कर्मियों ने फायरिंग की तो प्रमोद के दाएं पैर में गोली लग गई। उसके साथी 22 वर्षीय जय सिंह पुत्र छविनाथ निवासी ग्राम गहेसर थाना दिबियापुर औरैया ने तुरंत पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस को तलाशी में उनके पास से दो तमंचा, दो कारतूस, 10500 रुपये नकद व बाइक मिली।

प्रमोद पर दूसरे लूट, चोरी आदि के 18 मुकदमा दर्ज हैं, जयसिंह का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा और पुलिस टीम को नकद 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953