search

वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने लिया टायर किलर्स का जायजा, जाम से शहर को न‍िजात द‍िलाने की कोश‍िश

cy520520 2025-10-15 16:07:25 views 1272
  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने भोजूबीर तिराहे पर लागू किये गए नये ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का निरीक्षण किया। अर्दली बाजार से यूपी कालेज मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या दूर करने के लिए लगाए गए टायर किलर्स का जायजा लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान उन्होंने बताया कि इससे मार्ग पर सीधे आवागमन नियंत्रित रहेगा और वाहनों को सदर तहसील से यू-टर्न लेकर आना होगा। पुलिस कमिश्नर ने सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को संबंधित विभागों से बातचीत करके हटाने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही स्थानीय लोगों और राहगीरों से बातचीत करके यातायात व्यवस्था की स्थिति को समझा। पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील किया कि नयी यातायात व्यवस्था का पालन करें। इस दौरान डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव, एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737