search

संभल में सरकारी जमीन पर बनी 40 साल पुरानी मस्जिद ध्वस्त, नोटिस के बाद बुलडोजर चलाकर गिराई

LHC0088 2025-10-15 15:38:06 views 950
  

नोटिस के बाद मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने स्वयं भी तोड़ी थी मस्जिद।



संवाद सहयाेगी, ऐंचौड़ा कम्बोह (संभल)। ऐंचौड़ा कम्बोह स्थित सरकारी सार्वजनिक पार्क की भूमि पर लगभग 40 साल से अवैध तरीके सेे बनी मस्जिद पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया है। भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने मस्जिद को पूरी तरह से जमींदोज करवा दिया है। उधर, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी कहा गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
ऐंचौड़ा कम्बोह में भारी पुलिस बल के साथ संभल प्रशासन ने की कार्रवाई

  

संभल तहसील क्षेत्र के गांव ऐंचौड़ा कम्बोह में श्री कल्कि धाम के निकट सरकारी सार्वजनिक पार्क के लिए आंवटित 283 गाटा संख्या में 1.063 हेक्टर भूमि है। लेकिन, इस गाटा संख्या में 262 वर्ग मीटर भूमि पर पिछले 40 साल से एक मस्जिद बनी हुई थी। इस मस्जिद को छोटी मस्जिद कहा जाता था। प्रशासन ने लेखपालों से सर्वे कराया तो इस मस्जिद के बारे में जानकारी मिली थी। तभी से प्रशासन इस जमीन को कब्जामुक्त कराने में लग गया। 11 जून को मस्जिद कमेटी को नोटिस दिया गया था और 16 जून को वह नोटिस तामिल कराया गया था।

  
नोटिस के बाद मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने स्वयं भी तोड़ी थी मस्जिद

  

फिर 24 जून को मामला न्यायालय में पहुंचा तो दोनों पक्षों को तलब किया गया। बाद में एक महीने बाद 24 सितंबर को न्यायालय ने बेदखली का आदेश जारी किया। उसके बाद भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए अब मंगलवार को नायब तहसीलदार दीपक जुरैल के नेतृत्व में दो थानों की पुलिस फोर्स, लेखपाल व अन्य कर्मचारियों की टीम गांव में पहुंची और मस्जिद पर बुलडोजर चलवाना शुरू कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुट गई। मस्जिद के मलबे को तहसील प्रशासन ने कब्जे में लिया है।

बता दें कि मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने नोटिस मिलने के बाद स्वयं ही मस्जिद तोड़ी थी मगर, बाद में पूरी नहीं तोड़ी। पुलिस क्षेत्राधिकारी असमोली ने कुलदीप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर शांतिपूर्ण ढंग से भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है।  



ऐंचौड़ा कम्बोह में सरकारी सार्वजनिक भूमि पर मस्जिद बनी थी। न्यायालय के आदेश पर मस्जिद काे ध्वस्त कराकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। अब इस भूमि पर क्या किया जाएगा। इसके बारे में प्लान तैयार किया जाएगा। दीपक जुरैल, नायब तहसीलदार, संभल।


रायां बुजुर्ग में भी ध्वस्त की थी मस्जिद, हयातनगर में स्वयं हटाई थी मजार


  

सरकारी भूमि पर बनी मस्जिद लगातार प्रशासन के निशाने पर हैं। कुछ समय पहले असमौली थाना क्षेत्र के गांव रायां बुजुर्ग में खाद के गढ्डों की भूमि पर बनी एक मस्जिद को भी प्रशासन ने लाल निशान लगवाकर ध्वस्त कराया था। फिर हयातनगर क्षेत्र में एक मजार को मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने स्वयं तोड़ दिया था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138