deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Diwali 2025: दीपावली पर 11 लाख दीपकों से जगमग होगा मुरादाबाद, 1000 ड्रोन से स्थापित होंगे श्री राम के आदर्श

deltin33 2025-10-15 14:37:31 views 987

  

दीपावली पर 11 लाख दीपकों से जगमग होगा शहर। फाइल



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। आसमान से लेकर धरती तक शहर रोशनी से नहाएगा। नगर निगम ने 17 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार कार्यक्रम को और भव्य रूप देने के लिए 11 लाख दीपक जलाए जाएंगे, जबकि 1000 ड्रोन से लेजर शो के माध्यम से श्रीराम के आदर्शों और सामाजिक संदेशों की झलक आसमान में दिखाई जाएगी। ड्रोन शो में राम-रावण युद्ध, स्वच्छता, सामाजिक एकता जैसे विषयों पर आकृतियां उभरेंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
मुख्य आयोजन बुद्धि विहार फेस-दो में होगा, निगम ने की तैयारी तेज

  
मुख्य आयोजन बुद्धि विहार फेस-दो के रैली मैदान में होगा, जहां 2.50 लाख दीपक जलाकर भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके अलावा शहर के 16 प्रमुख स्थानों पर भी दीप जलेंगे। पिछले वर्ष कंपनी बाग में 7.50 लाख दीप और 700 ड्रोन के माध्यम से कार्यक्रम हुआ था, लेकिन इस बार नगर निगम ने इसे और वृहद स्तर पर करने की तैयारी की है।


16 स्थलों पर अलग-अलग रंगों में सजेगा दीपोत्सव



नगर निगम की टीम ने दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सफाई, प्रकाश व्यवस्था, रंगोली, पानी, दीपों के तेल और बाती से लेकर आतिशबाजी तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। नगर निगम, स्कूलों के विद्यार्थी, एनसीसी, स्काउट-गाइड, एनजीओ और सामाजिक संगठनों के करीब 4000 लोग दीप जलाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। आवास विकास फेस-दो के मैदान को समतल किया जा रहा है और मंचन क्षेत्र की लाइटिंग, कुर्सियां और सजावट की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। नगर निगम ने अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर सुनिश्चित किया है कि हर स्थल पर दीपोत्सव सुव्यवस्थित और आकर्षक तरीके से संपन्न हो।




यहां जलेंगे 11 लाख दीप







  • बुद्धि विहार फेस-दो रैली का मैदान 2.50 लाख
  • स्पंदन सरोवर 1.00 लाख
  • साहित्य वाटिका 10,000
  • हनुमान वाटिका 5,000
  • वार म्यूजियम 10,000
  • रामलीला मैदान 1.50 लाख
  • पुलिस लाइन 1.50 लाख
  • कंपनी बाग-चिल्ड्रेन पार्क-पंचायत भवन 1.50 लाख
  • सर्किट हाउस 25,000
  • दिल्ली रोड विजय पथ व सरोवर 25,000
  • कान्हा गोशाला 5,000
  • नगर निगम कार्यालय (टाउन हाल व पीलीकोठी) 50,000
  • अटल घाट 1,000
  • समस्त गोदाम व ट्रंचिंग ग्राउंड 2,000
  • वार्डों के पार्क, मंदिर, घाट 70,000
  • विकास भवन 5,000



इस बार दीपोत्सव पिछले साल की अपेक्षा और भव्य होगा। 11 लाख दीपकों से शहर जगमगाएगा। मुख्य आयोजन बुद्धि विहार फेस-दो में होगा, जहां 1000 ड्रोन के माध्यम से श्रीराम के आदर्शों पर आधारित लेजर शो प्रस्तुत किया जाएगा। तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं। 16 स्थलों पर दीपोत्सव की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई है। दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
---
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

administrator

Credits
68694
Random