search

25 हजार के इनामी बदमाश की निकली हेकड़ी, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल और पुलिस ने किया गिरफ्तार

deltin33 2025-10-15 13:36:50 views 1263
  



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में इंदिरापुरम पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी राहगीरों से लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की टीम मंगलवार रात वसुंधरा टी पॉइंट पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया लेकिन, वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी।

वहीं, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस व पूर्व में कोई लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाश की पहचान लोनी इंदिरापुरी निवासी अफजल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- पत्नी का मर्डर कर फरार हुआ पति, पुलिस जांच में सामने आई हत्या की ये बड़ी वजह

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर आठ अगस्त को एक ऑनलाइन कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें उसके साथी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। अफजल मामले में फरार चल रहा था और डीसीपी ने इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521