deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

दिल्ली में छठ पूजा 2025 की भव्य तैयारी, 200 से अधिक घाटों पर दिखेगी पूर्वांचल की लोक संस्कृति

cy520520 2025-10-15 03:07:28 views 987

  

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI)



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली के सभी छठ घाटों पर इस बार पूर्वांचल की लोक संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रबंध दिखाई देंगे। 200 से अधिक स्थानों पर विभिन्न कलाकार लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके लिए पूर्वांचल के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। दिल्ली सचिवालय में ‘छठ पूजा 2025’ को लेकर एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने यह जानकारी दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सरकार की योजना के अनुसार घाटों पर भव्य स्वागत द्वार, छठी मैया और सूर्य भगवान की प्रतिमाओं के साथ ही आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी। कुछ प्रमुख स्थानों पर ‘माडल छठ घाट’ स्थापित किए जा रहे हैं जो सजावट और सुविधाओं के दृष्टिकोण से उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।

छठ घाटों की तैयारियों के लिए आवश्यक अनुमति और एनओसी के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू किया गया है, जैसा कि पूर्व में अन्य बड़े आयोजनों जैसे कांवड़ यात्रा, गणेशोत्सव, दुर्गा पूजा और रामलीला में किया गया था।

हर नगर निगम जोन में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे जो व्यवस्थाओं का समन्वय और निगरानी का कार्य करेंगे। एमसीडी को निर्देश दिया गया है कि घाटों की नियमित सफाई के लिए पर्याप्त सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएं।

इस वर्ष दिल्ली में एक हजार से ज्यादा स्थानों पर छठ पर्व मनाया जाएगा। कई वर्षों के बाद यमुना घाटों पर भी छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यमुना घाटों के अलावा छठ पूजा के लिए चार प्रमुख स्थान द्वारका, हाथी घाट, पीतमपुरा और सोनिया विहार पर विशेष तौर पर आयोजन किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में इस दिन से दस्तक देगी ठंड और कोहरा, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67171
Random