जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दिल्ली से दरभंगा जा रही बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट के वातानुकूलित कोच के चारों पहिये जाम हो गए। पहियों के घिसटकर चलने से उठी चिंगारी से धुआं उठने लगा। ट्रेन को अलीगढ़ में रोका गया। तकनीकी विभाग के कर्मचारियों ने कमी को सही किया। इससे ट्रेन करीब 20 मिनट खड़ी रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
ट्रेन संख्या 12566 बिहार संपर्क क्रांति मंगलवार को दिल्ली से दरभंगा जा रही थी। दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे महरावल स्टेशन के पास वातानुकूलित कोच के चारों पहिया जाम हो गए। पहियों के घिसट कर चलने से चिंगारी उठने लगी। चिंगारी से धुआं उठने लगा। तभी आइटीआइ से पहले रेल फाटक के गेटमैन ने टूंडला कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया। कमी को सही करके ट्रेन रवाना की गई। |