search

चंडीगढ़ में पीयू के इलेक्ट्रिशियन और एक किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, दो घटनाओं से धनास में फैली सनसनी

cy520520 2025-10-15 00:08:40 views 1257
  

युवक और किशोरी के फंदा लगाने के कारणों का पता लगा रही पुलिस।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। धनास क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक युवक और किशोरी के फंदा लगाने से सनसनी फैल गई। घटना अलग-अलग स्थानों पर हुईं। पहली घटना लाला वाला पीर के नजदीक मकान नंबर-11ए में हुई। यहां 29 वर्षीय सूरज फंदे पर लटका मिला, जोकि पंजाब यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था। शाम करीब 5 बजे जब उसका भाई काम से घर लौटा तो सूरज को फंदे से लटका हुआ पाया। परिजनों के अनुसार सूरज कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सोमवार रात भी जब उसके भाई ने उससे पूछा कि क्या बात है तो उसने सब कुछ ठीक बताया और कुछ नहीं कहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दूसरी घटना धनास के स्माल फ्लैट नंबर-1380ए की है। 16 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने बताया कि शाम करीब 5 बजे कुछ बच्चे किशोरी को खेलने के लिए बुलाने पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उन्होंने झरोखे से देखा तो किशोरी फंदे से लटकी हुई थी। तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। घटना के समय मृतका के माता-पिता काम पर गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस अब दोनों मामलों में आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737