search

क्या अकेले लड़ेगी भाकपा माले? इधर 18 उम्मीदवारों की सूची जारी; उधर आरा में दिखी तल्खी

deltin33 2025-10-14 23:13:04 views 1266
  



डिजिटल डेस्क, पटना। CPIML Candidate List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन में शामिल भाकपा माले (CPI-ML) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जबकि अभी तक महागठबंधन के तरफ से कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। पार्टी ने 18 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पर उधर आरा विधानसभा क्षेत्र से भाकपा माले के घोषित प्रत्याशी कयामुद्दीन अंसारी नामांकन में घटक दलों में शामिल राजद, कांग्रेस और वीआईपी के बड़े नेता नहीं दिखें। इससे अटकले लगाई जा रही है कि क्या भाकपा अकेले ही बिहार में चुनाव लड़ेगी? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
18 सीटों के नाम और उम्मीदवार

  • 1. तरारी (196) - मदन सिंह चन्द्रवंशी
  • 2. अगिआंव SC (195) - शिवप्रकाश रंजन
  • 3. आरा (194) - कयामुद्दीन अंसारी
  • 4. डुमरांव (201) - अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा
  • 5. काराकाट (213) - अरुण सिंह
  • 6. अरवल (214) - महानंद सिंह
  • 7. घोषी - (217) रामबली सिंह यादव
  • 8. पालीगंज (190) - संदीप सौरभ
  • 9. फुलवारी (188) - गोपाल रविदास
  • 10. दीघा -(181) दिव्या गौतम
  • 11. दरौली - (107) सत्यदेव राम
  • 12. जिरादेई - (106) अमरजीत कुशवाहा
  • 13. दरौंदा - (109) अमरनाथ यादव
  • 14. भोरे -(103) जितेंद्र पासवान
  • 15. सिकटा - (09) वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
  • 16. वारिसनगर (132)- फूलबाबू सिंह
  • 17. कल्याणपुर - (131) रंजीत राम
  • 18. बलरामपुर -(65) महबूब आलम


आरा में माले के नामांकन में नहीं दिखे राजद और कांग्रेस के नेता, झंडा दिखा पर नहीं दिखे बड़े चेहरे। आरा से माले प्रत्याशी कयामुद्दीन अंसारी ने नामांकन किया, लेकिन महागठबंधन में शामिल राजद और कांग्रेस के बड़े नेता अनुपस्थित रहे। राजद और कांग्रेस ने कहा कि जब तक गठबंधन की ओर से अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा नहीं होती, तब तक वे नामांकन में शामिल नहीं होंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521