HRTC Special Buses: दिवाली पर 17 से 27 अक्टूबर तक चलेंगी स्पेशल बसें, एचआरटीसी प्रबंधन ने जारी किया शेड्यूल

cy520520 2025-10-14 21:07:20 views 1255
  

हिमाचल पथ परिवहन निगम दिवाली पर स्पेशल बसें चला रहा है। जागरण आर्काइव  



रवि ठाकुर, हमीरपुर। HRTC Special Buses, हमीरपुर से दिवाली पर्व पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने विशेष रूटों पर अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी डीएम राजकुमार पाठक ने दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने बताया कि दिवाली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए निगम ने 17 से 27 अक्तूबर तक विशेष बसें चलाने की व्यवस्था की है, ताकि लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा रहे।
चंडीगढ़ से हमीरपुर के लिए विशेष बसें

17 अक्तूबर 2025 को चंडीगढ़ से हमीरपुर के लिए चार विशेष बसें चलेंगी। इनकी रवाना होने की समयसारणी इस प्रकार है दोपहर 2:55 बजे (401721), 3:30 बजे (401722), 4:00 बजे (401723) और 5:15 बजे (401724)।

18 अक्तूबर को चंडीगढ़ से जाहू के लिए दो विशेष बसें शाम 3:30 बजे (401735) और 4:25 बजे (401736) रवाना होंगी।  
दिल्ली से हमीरपुर व ज्वालामुखी के लिए बसें

18 अक्टूबर को दिल्ली से हमीरपुर के लिए तीन बसें 8:46 बजे (401693 सुजानपुर), 9:30 बजे (401694 हमीरपुर) और 9:30 बजे (401719 हमीरपुर) के लिए निर्धारित की गई हैं। दिल्ली से ज्वालामुखी के लिए 9:08 बजे (401697), दिल्ली से जहू के लिए 8:35 बजे (401698) और लुधियाना से हमीरपुर के लिए 8:00 बजे (401931) बस चलेगी। इसके अलावा दिल्ली से धनेटा मार्ग होते हुए हमीरपुर के लिए एक विशेष बस रात 9:11 बजे (401935) रवाना होगी।
19 अक्टूबर को चलेंगी ये बसें

19 अक्टूबर को दिल्ली से हमीरपुर के लिए 8:20 बजे (401933) तथा दिल्ली से सरकाघाट के लिए 8:50 बजे (401934) बस चलाई जाएगी। वहीं हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए सुबह 5:40 बजे (401932) बस सेवा रहेगी।
26 को सबसे अधिक भीड़ का अनुमान

26 अक्टूबर को सर्वाधिक भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सेवाएं रहेंगी। इस दिन जहू से चंडीगढ़ के लिए सात बसें क्रमशः 8:55 बजे (401711), 9:40 (401712), 10:30 (401713), 1:30 (401716), 2:55 (401718), 4:30 (401719) और 6:15 बजे (401720) चलेंगी। इसी दिन हमीरपुर से दिल्ली के लिए शाम 6:15 बजे (401728), कांगड़ा से दिल्ली के लिए 6:40 बजे (401725) और सरकाघाट से दिल्ली के लिए 7:40 बजे (401727) विशेष बसें रवाना होंगी।
27 को ये बसें चलेंगी वापसी में

27 अक्टूबर को वापसी यात्रा के लिए हमीरपुर से चंडीगढ़ की बसें सुबह 5:00 (401701), 5:40 (401702) और 6:15 बजे (401703) रवाना होंगी। वहीं जहू से चंडीगढ़ के लिए सुबह 4:40 (401705), 5:30 (401706) और 6:15 बजे (401703) बसें चलाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: HRTC Buses on Diwali: हिमाचल पथ परिवहन निगम दिवाली पर चलाएगा अतिरिक्त बसें, अभी से करवा लें ऑनलाइन एडवांस बुकिंग
समयबद्ध संचालन के निर्देश

डीएम राजकुमार पाठक ने बताया कि एचआरटीसी ने सभी डिपो प्रबंधकों को समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली पर्व पर यह विशेष व्यवस्था यात्रियों को बड़ी राहत देगी और किसी को भी टिकट या सीट के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। निगम ने यात्रियों से अपील की है कि वे अग्रिम बुकिंग करवाकर इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
137249

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.