search

बिहार चुनाव सहित देश की राजनीति पर शिमला से नजर रखेगा गांधी परिवार, सोनिया व प्रियंका के बाद राहुल भी पहुंचे छराबड़ा

LHC0088 2025-10-14 20:42:58 views 1250
  

शिमला पहुंचे राहुल गांधी का स्वागत करते मंत्री विक्रमादित्य सिंह।  



राज्य ब्यूरो, शिमला। बिहार चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दोपहर शिमला पहुंचे। शिमला के अनाडेल हेलीपैड पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला पहुंचने पर उनका स्वागत किया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी मंगलवार सुबह आत्महत्या करने वाले हरियाणा कैडर के आइपीएस अधिकारी के स्वजन से मिलने गए थे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से शिमला के अनाडेल पहुंचे। दोपहर बाद वह सड़क से छराबड़ा के लिए रवाना हुए। छराबड़ा में वह अपनी बहन व कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के घर पर ही रुकेंगे।  

पूरा गांधी परिवार शिमला में आया हुआ है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रियंका वाड्रा बीते शनिवार को ही शिमला आ गई थी। सभी प्रियंका वाड्रा के घर पर ही रुके हुए हैं। राहुल गांधी बिहार चुनावों में व्यस्त हैं। आने वाले दिनों में बिहार में उनकी कई चुनावी रैलियां होनी हैं। इससे पहले वे परिवार के साथ कुछ दिन रहकर यहां छुट्टियां मनाना चाहते हैं।
बिहार चुनाव व देश की राजनीति पर शिमला से रखेंगे नजर

बिहार चुनाव व देश की राजनीति पर राहुल गांधी शिमला से ही नजर रखेंगे। प्रियंका वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा का भी शिमला आने का कार्यक्रम है। राजधानी शिमला से करीब 13 किमी दूर छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा का घर है।  
वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण में कहा था, हिमाचल से है खास प्रेम

प्रियंका वाड्रा ने बीते रोज वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण के दौरान आयोजित जनसभा में भी कहा था कि यहां केवल उनका घर नहीं है। हिमाचल से उनका खास प्रेम है, यहां के पहाड़ और नदियों वह पसंद करती है। उन्होंने प्रदेश की जनता से आग्रह किया था कि हिमाचल की वादियों व पेड़ों को बचाना है। ये हमारी अमानत है।
पहाड़ी शैली में बना है प्रियंका का घर

शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा का घर पहाड़ी शैली में बना हुआ है। प्रियंका वाड्रा अपने परिवार के साथ अकसर छुट्टियां मनाने यहां आती हैं। सोनिया गांधी व राहुल गांधी भी यहां आते हैं।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi: वीरभद्र के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के अगले दिन शिमला पहुंचे राहुल, क्या रहेगा शेड्यूल?  

  

यह भी पढ़ें: CM सुक्खू के मंडी दौरे के बीच नेरचौक में धरने पर बैठे भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी, मेडिकल यूनिवर्सिटी पर गरमाई सियासत
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138