search

संजय कपूर की वसीयत में करिश्मा के बेटे का गलत नाम, 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर विवाद!

Chikheang 2025-10-14 20:03:25 views 1107
  

संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की सपत्ति पर विवाद  



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर (Sanjay Kapur) का बीते दिनों ही निधन हो गया था। निधन के बाद से संजय कपूर की संपत्ति को लेकर लगातार विवाद जारी है। संजय कपूर की पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) भी लगातार अपना अपने बच्चों समायरा कपूर और कियान कपूर का हक मांगने के लिए लड़ रही हैं। वसीयत को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं। इसी बीच आरोप लग रहे हैं कि वसीयत में गलत तरीके से करिश्मा कपूर के बेटे का नाम लिखा गया। वहीं संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव (Priya Sachdev) पर ही ये सारे आरोप लग रहे हैं। कहा गया है कि प्रिया कपूर ने जो वसीयत पेश की है उससे करिश्मा के बच्चों को वंचित करने की कोशिश की जा रही है। करिश्मा के वकील महेश जेठमलानी का आरोप है कि प्रिया सचदेव ये कोशिश कर रही हैं और उन्होंने वसीयत में करिश्मा के बेटे का नाम गलत लिखा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

वसीयत में करिश्मा के बेटे का नाम गलत
दिल्ली हाईकोर्ट में हाल ही में इसको लेकर सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान करिश्मा के वकील ने कोर्ट को बताया कि प्रिया सचदेव ने जो वसीयतनामा पेश किया है वो पूरी तरह से फर्जी है। इस वसीयतनामे को जानबूझकर ऐसा बनाया गया है कि जिससे करिश्मा के बच्चों को कुछ ना मिले। उन्होंने कहा कि वसीयत में बहुत कुछ छिपाने की कोशिश की गई है, जिसमें संजय कपूर का तक नाम दर्ज नहीं है। वकील के मुताबिक, वसीयत में संजय कपूर की बेटी समायरा का पता गलत लिखा गया है और उनके बेटे कियान के नाम की स्पेलिंग को भी गलत तरीके से लिखा गया है। वकील ने कोर्ट को ये भी बताया कि संजय कपूर अगर वसीयत लिखते तो ये गलत नाम नहीं लिखे जाते। वो खुद अपने बच्चों से बेहद प्यार करते थे। इस सबके बावजूद भी करिश्मा के बच्चों का नाम जानबूझकर गलत लिखने की कोशिश की जा रही है और उन्हें इस संपत्ति से वंचित करने की हर मुमकिन कोशिश हो रही है।

यह भी पढ़ें- कहां खो गया बॉलीवुड का वो \“टार्जन\“ हीरो, होटल में धुत पड़े मिले हेमंत बिरजे!

  

क्या है संपत्ति को लेकर पूरा विवाद?
इसी साल 12 जून को संजय कपूर का निधन हो गया था। निधन के बाद संजय कपूर की मां ने कई गंभीर आरोप संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर लगाए। उन्होंने कहा कि प्रिया सचदेव ने उनकी सारी प्रोपर्टी पर कब्जा कर लिया है और गैरकानूनी ढंग से उनके बेटे को बिजनेस से अलग कर दिया। इसके बाद करिश्मा कपूर ने प्रोपर्टी में अपने बच्चों का हक मांगा तो कोर्ट ने प्रिया सचदेव से पेपर्स मांगे। इसके बाद प्रिया के वकील ने बंद लिफाफे में सारे पेपर्स कोर्ट में दिए। जिसके बाद ये आरोप लगा कि जानबूझकर वसीयत छुपाने की कोशिश की जा रही है और प्रिया के वकील इसे सार्वजनिक क्यों नहीं कर रहे हैं। करिश्मा का आरोप ये है कि उनके बच्चों का भी उनके पिता की सपंत्ति में हक है। इसीलिए ये लड़ाई जारी है और फिलहाल मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है।

यह भी पढ़ें- सीक्रेट डेटिंग कर रहे हैं \“सैंयारा\“ कपल? सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें!
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953