search

फसल खरीद में देरी को लेकर विपक्ष के निशाने पर आई हरियाणा सरकार, BJP ने क्या कहकर आरोप खारिज किया?

LHC0088 2025-10-14 17:13:10 views 1237
  

विपक्ष ने हरियाणा की नायब सरकार पर फसल खरीद में देरी का आरोप लगाया है (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। धान तथा खरीफ की अन्य फसल खरीद को लेकर कांग्रेसी तथा अन्य विपक्षी नेता सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। उनका दावा है कि सरकारी मंडियों में समय से किसानों की फसल नहीं खरीदने से किसान परेशान हैं। इसके उलट सरकार ने फसल खरीदने के आंकड़े दिखा आरोपों को नकार दिया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सरकार का दावा है कि खरीफ खरीद सीजन 2025-26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 1945.99 करोड़ रुपये उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित किए जा चुके हैं। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है।  

यह दावा खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से किया गया। अब तक राज्य भर की मंडियों में कुल 18 लाख 7 हजार 936.07 टन धान की आवक हुई है। मंडियों से नौ लाख 76 हजार 370.73 लाख टन धान का उठान हो चुका है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138