search

300 सीसीटीवी क्लिप से लेकर पंपलेट तक, नोएडा में 2 साल बाद घर लौटा दिव्यांग किशोर

deltin33 2025-10-14 17:07:15 views 1198
  

फाइल फोटो



जागरण संवादाता, नोएडा। दो साल पहले नोएडा सेक्टर नौ से लापता हुआ नेत्रहीन किशोर को फेज वन थाना पुलिस सोमवार को दिल्ली के एक आश्रम से सकुशल बरामद किया। किशोर को खोजकर स्वजन को साैंप दिया। स्वजन गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस की सराहना की। नोएडा सेक्टर नौ में फूलन देवी परिवार संग रहती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उनका आंखों से दिव्यांग बेटा सूरज कुमार 11 अगस्त 2023 की शाम घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन करने पर सूरज का कोई सुराग नहीं लगा था। फूलन देवी ने फेज वन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम किशोर की तलाश में जुटी थीं। किशोर की तलाश के लिए पंपलेट भी छपवाए गए थे। पंपलेट को थानों में भेजवाने के अलावा बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व अन्य जगहों पर लगवाए गए थे। बाल आश्रमों में भी जाकर किशोर की तलाश की जा रही थी।

सोमवार को किशोर दिल्ली डीएमआरसी आश्रम से सकुशल मिल गया। किशोर कि कहना है कि वह आंखों से दिखाई नहीं देने के कारण वह रास्ता भटक गया था। एक व्यक्ति ने आश्रम में दाखिल करा दिया था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521