search

वाराणसी में अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसने को पुलिस कमिश्नर सड़क पर उतरे, तीन पर मुकदमा दर्ज

Chikheang 2025-10-14 16:37:16 views 1231
  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। शहर में जाम पर अंकुश के जितने इलाज किए जा रहे, जाम उतना ही पांव पसारता जा रहा है। सोमवार को पुलिस कमिश्नर सड़क पर उतरे तो चेतगंज थाना अंतर्गत लहुराबीर में अपनी गाड़ी खड़ी कर पैदल भ्रमण पर निकल पड़े तो पिपलानी कटरा, मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा, मैदागिन व गोदौलिया क्षेत्रों का भ्रमण किए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मैदागिन चौराहे पर अवैध अतिक्रमण हटवाकर यातायात को सुचारु करने के लिए निर्देश दिए। गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक पैदल गश्त कर फुटपाथों से अतिक्रमण हटवाए। कमच्छा से नीमामाई मार्ग पर रोड पर अतिक्रमण किए विशाल सोनकर और संजय सोनकर के खिलाफ रेवड़ी तालाब पुलिस चौकी प्रभारी शिवम श्रीवास्तव ने केस दर्ज कराया।

चेतगंज में इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ल ने अमित चौरसिया के खिलाफ केस दर्ज कराया। कानूनी कार्रवाई के दायरे में आए तीनों ही आरोपित फुटपाथ पर दुकान सजाए थे। शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद विजय व संजय सड़क पर फल दुकान लगाने से बाज नहीं आए तो कानूनी कार्रवाई की गई।

उधर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट की बाइक, काली फिल्म तथा जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंशवाल, एडीसीपी सरवणन टी., ईशान सोनी आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953